Train Ticket बुक कराने पर 10 फीसदी तक छूट दे रही Mobikwik

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Aug 2018 6:16 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मोबाइल वालेट कंपनी मोबिक्विक ने आईआरसीटीसी पर उसके एप से रेल टिकट बुकिंग भुगतान पर 10 फीसदी छूट देने की पेशकश की है. कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि आईआरसीटीसी एप या वेबसाइट से रेल टिकट बुक करने पर मोबिक्विक वालेट से भुगतान करते समय ग्राहक इस ऑफर का लाभ उठा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मोबाइल वालेट कंपनी मोबिक्विक ने आईआरसीटीसी पर उसके एप से रेल टिकट बुकिंग भुगतान पर 10 फीसदी छूट देने की पेशकश की है. कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि आईआरसीटीसी एप या वेबसाइट से रेल टिकट बुक करने पर मोबिक्विक वालेट से भुगतान करते समय ग्राहक इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं. इसके तहत वे रेल ई-टिकट बुकिंग राशि पर तुरंत 10 फीसदी की छूट प्राप्त करने के लिए एक ‘सुपरकैश बैलेंस’ का उपयोग करने के पात्र होंगे.

इसे भी पढ़ें : MobiKwik ऐप से अब सीधे बुक करें Ola, यहां जानें कैसे

कंपनी का यह ऑफर आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट एप और आईआरसीटीसी की वेबसाइट दोनों पर अलग-अलग मान्य है. मोबिक्विक की सह-संस्थापक और निदेशक उपासना टाकू ने कहा कि आईआरसीटीसी के साथ हमारी भागीदारी डिजिटलीकरण के साथ-साथ लोगों को वॉलेट और डिजिटल मनी के माध्यम से भुगतान को बढ़ावा देने की ओर एक और कदम है. आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट एप और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर हमारे 70 फीसदी सब्सक्राइबर्स ऐसे हैं, जो हमारी सेवा बार-बार उपयोग करते हैं.

मोबिक्विक डिजिटल वित्तीय सेवा प्लेटफॉर्म है, जो मोबाइल वॉलेट और पेमेंट गेटवे सेवाएं देता है. मोबिक्विक एप से 30 लाख से अधिक मर्चेंट और 10.7 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola