ePaper

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स नयी ऊंचाई पर, निफ्टी 11,400 अंक के पार

Updated at : 06 Aug 2018 11:32 AM (IST)
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स नयी ऊंचाई पर, निफ्टी 11,400 अंक के पार

मुंबई : बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में आज भी शुरुआती कारोबार में तेजी का रुझान दिखा.एशियाई बाजारों में मजबूती रुख के समाचारों के बीच स्थानीय बाजार में टिकाऊ उपभोक्ता वस्तु, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम और बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों को लिवाली का समर्थन मिला जिससे शुरू में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक […]

विज्ञापन

मुंबई : बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में आज भी शुरुआती कारोबार में तेजी का रुझान दिखा.एशियाई बाजारों में मजबूती रुख के समाचारों के बीच स्थानीय बाजार में टिकाऊ उपभोक्ता वस्तु, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम और बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों को लिवाली का समर्थन मिला जिससे शुरू में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक उछल कर 37,790.72 अंक की नयी ऊंचाई पर पहुंच गया.निफ्टी भी 11,400 अंक के स्तर को पार कर गया.

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 234.56 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 37,790.72 अंक के सर्वकालिक स्तर पर चल रहा था.शुक्रवार को सेंसेक्स 391 अंक चढ़कर बंद हुआ था .वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 62.80 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,423.60 अंक पर पहुंच गया.घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीडीआई) की ताजा लिवाली और रुपये में तेजी से भी निवेशकों की धारणा मजबूत हुयी.
प्राथमिक आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 87.08 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध लिवाली की जबकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 5.87 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे.कारोबारियों ने कहा कि अन्य एशियाई बाजारों से सकारात्मक रुख और घरेलू संस्थागत निवेशकों की ताजा लिवाली से बाजार को समर्थन मिला.एशियाई बाजारों में, शुरुआती कारोबार में जापान का निक्केई 0.35 प्रतिशत, हांगकांग का हैंग सेंग 0.94 प्रतिशत चढ़ा, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.14 प्रतिशत नीचे चल रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola