दुकानदार ने 10 रुपये का सिक्का लेने से किया इनकार, अदालत ने सुनायी सजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jul 2018 7:38 PM
मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक स्थानीय अदालत ने एक दुकानदार को ग्राहक से 10 रुपये के सिक्के लेने से इनकार करने का दोषी पाया और उसे अदालत उठने तक की सजा के साथ 200 रुपये के जुर्माने की सजा सुनायी. सहायक लोक अभियोजक अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि जिले […]
मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक स्थानीय अदालत ने एक दुकानदार को ग्राहक से 10 रुपये के सिक्के लेने से इनकार करने का दोषी पाया और उसे अदालत उठने तक की सजा के साथ 200 रुपये के जुर्माने की सजा सुनायी. सहायक लोक अभियोजक अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि जिले में जौरा के न्यायिक मजिस्ट्रेट जेपी चिडार की अदालत ने एक दुकानदार अरुण जैन को सामान के बदले ग्राहक आकाश से 10 रुपये के सिक्के लेने से इनकार करने का दोषी ठहराया.
इसे भी पढ़ें : 10 रुपये का सिक्का नहीं लिया, तो जेल
अदालत ने आरोपी दुकानदार को कोर्ट उठने तक की सजा और 200 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया. उन्होंने बताया कि ग्राहक आकाश ने जौरा कस्बे में बनियापारा स्थित दुकानदार अरुण जैन की दुकान से 17 अक्टूबर, 2017 को दो रुमाल खरीदने के लिए भुगतान बाबत उसे 10-10 रुपये के सिक्के दिये. दुकानदार ने 10 रुपये के सिक्के यह कहते हुए आकाश को वापस कर दिये कि ये सिक्के अब बाजार में चलन में नहीं हैं.
उन्होंने बताया कि खरीदार ने दुकानदार को बताया कि कलेक्टर मुरैना के आदेश हैं कि 10 रुपये के सिक्कों को लेने से कोई इनकार नहीं कर सकता और ये सिक्के बाजार में चलन में हैं, लेकिन दुकानदार नहीं माना और उसने ग्राहक से रुमाल वापस लेकर उसे वहां से चलता कर दिया. सिंह ने बताया कि खरीदार ने घटना की रिपोर्ट जौरा पुलिस थाने में दर्ज करायी.
पुलिस ने दुकानदार अरुण जैन के विरुद्ध कलेक्टर द्वारा सिक्के स्वीकार करने के संबंध जारी आदेश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज कर दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया और फिर जांच के बाद प्रकरण का चालान अदालत में पेश किया. उन्होंने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट जौरा ने प्रकरण की सुनवाई के बाद दुकानदार अरुण जैन को भादंवि की धारा 188 के तहत कलेक्टर के आदेश की अवहेलना करने का दोषी पाया और उसे अदालत उठने तक की सजा तथा 200 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










