नोमुरा का अनुमान, 2018 की दूसरी छमाही में 7.2 फीसदी पर रह सकती है जीडीपी ग्रोथ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jul 2018 4:27 PM
नयी दिल्ली : भारतीय अर्थव्यवस्था बेशक अप्रैल-जून की तिमाही में मजबूत आर्थिक वृद्धि दर दर्ज करेगी, लेकिन आगामी महीनों में यह रफ्तार सुस्त पड़ सकती है. नोमुरा की एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है. वैश्विक वित्तीय सेवा क्षेत्र की कंपनी ने एक शोध नोट में कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर […]
नयी दिल्ली : भारतीय अर्थव्यवस्था बेशक अप्रैल-जून की तिमाही में मजबूत आर्थिक वृद्धि दर दर्ज करेगी, लेकिन आगामी महीनों में यह रफ्तार सुस्त पड़ सकती है. नोमुरा की एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है. वैश्विक वित्तीय सेवा क्षेत्र की कंपनी ने एक शोध नोट में कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर अपने उच्चस्तर पर पहुंच चुकी है और इस साल की दूसरी छमाही में यह नीचे आयेगी.
इसे भी पढ़ें : जीएसटी, कृषि की वजह से इस साल जीडीपी की वृद्धि दर चार साल के निचले स्तर पर आने का अनुमान
जापानी वित्तीय कंपनी की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-मार्च की तिमाही में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 7.7 फीसदी रही थी, जो सात तिमाहियों का सबसे ऊंचा स्तर है. विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन तथा कृषि क्षेत्र का उत्पादन अच्छा रहने से भारतीय अर्थव्यवस्था तेज रफ्तार से बढ़ी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि सख्त वित्तीय स्थिति, वैश्विक वृद्धि में सुस्ती और व्यापार की प्रतिकूल शर्तों से 2018 की दूसरी छमाही में वृद्धि दर नीचे आयेगी.
नोमुरा का अनुमान है कि अप्रैल जून तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर उच्चस्तर पर रहेगी और उसके बाद यह दूसरी छमाही में घटकर 7.2 फीसदी रह जायेगी. पहली छमाही में यह करीब 7.8 फीसदी के स्तर पर रहेगी. भारतीय रिजर्व बैंक के मौद्रिक रुख पर रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा वृहद आर्थिक परिस्थितियों के मद्देनजर केंद्रीय बैंक आगामी एक अगस्त को मौद्रिक समीक्षा में नीतिगत दरों में चौथाई फीसदी की वृद्धि कर सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










