अब सूटकेस स्कूटर पर सफर का मजा

Published at :30 May 2014 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
अब सूटकेस स्कूटर पर सफर का मजा

नयी‍ दिल्‍ली : सूटकेस में सामान के साथ-साथ अब आप इसपर सफर भी कर सकते हैं. शायद आप इस बात से सहमत न हों, लेकिन बात कुछ ऐसा ही है. दरअसल चीन के एक व्यक्ति ने ऐसा सूटकेस वाला स्कूटर तैयार किया है, जिसे चलाकर वो अपनी मंजिल तक जा सकता है. इस चीनी शख्‍स […]

विज्ञापन

नयी‍ दिल्‍ली : सूटकेस में सामान के साथ-साथ अब आप इसपर सफर भी कर सकते हैं. शायद आप इस बात से सहमत न हों, लेकिन बात कुछ ऐसा ही है. दरअसल चीन के एक व्यक्ति ने ऐसा सूटकेस वाला स्कूटर तैयार किया है, जिसे चलाकर वो अपनी मंजिल तक जा सकता है.

इस चीनी शख्‍स का नाम लियांगसाई है. चीन के हन्‍नान क्षेत्र में रहने वाला यह शख्‍स ने जब चांगशा रेलवे स्टेशन के पास इस अनोखे सूटकेस का प्रदर्शन किया, तो लोग देखते ही रह गये. इस स्कूटर का वजन महज 7 किलोग्राम है और यह दो लोगों को लेकर चल सकता है.

यह सूटकेस स्‍कूटर 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चलेगी. इससे 50-60 किमी तक की दूरी तय की जा सकती है. ही लियांगसाई पेशे से किसान हैं और उन्हें इस स्कूटर को बनाने में दस साल का समय लगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola