नोटबंदी से नहीं छूट रहा उर्जित पटेल का पीछा, पार्लियामेंटरी कमेटी ने फिर किया तलब

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jun 2018 7:27 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल मंगलवार को संसद की एक स्थायी समिति के सामने हाजिर हो सकते हैं. इस सुनवाई में पटेल को नोटबंदी के बाद लौटी मुद्रा की का आंकड़ा, पीएनबी घोटाला और बैंकों के बढ़ते फंसे कर्ज जैसे मुद्दों पर कड़े सवालों का सामना करना पड़ सकता है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल मंगलवार को संसद की एक स्थायी समिति के सामने हाजिर हो सकते हैं. इस सुनवाई में पटेल को नोटबंदी के बाद लौटी मुद्रा की का आंकड़ा, पीएनबी घोटाला और बैंकों के बढ़ते फंसे कर्ज जैसे मुद्दों पर कड़े सवालों का सामना करना पड़ सकता है. पटेल को मंगलवार को वित्त मामलों पर संसद की स्थायी समिति के समक्ष हाजिर होना है.

इसे भी पढ़ें : नोटबंदी पर उर्जित पटेल के बचाव में उतरे मनमोहन सिंह, कहा – सवालों का जवाब देने की जरूरत नहीं

कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली की अध्यक्षता वाली इस समिति में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी सदस्य हैं. समिति के सदस्य और सांसद दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि नोटबंदी (500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों के चलन पर रोक) के बाद लंबा समय गुजर गया है.

केंद्रीय बैंक ने यह नहीं बताया कि इससे कितनी मुद्रा प्रणाली में लौटी. उम्मीद है कि गवर्नर इसकी कुछ जानकारी मंगलवार को देंगे. उन्होंने कहा कि समिति बैंकों के बढ़ते फंसे कर्ज (एनपीए) और पीएनबी में घोटाले जैसे मुद्दों पर भी सवाल करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola