ePaper

फिक्की का दावा : भारत की आर्थिक वृद्धि दर में और होगा सुधार

Updated at : 01 Jun 2018 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
फिक्की का दावा : भारत की आर्थिक वृद्धि दर में और होगा सुधार

नयी दिल्ली : उद्योग मंडल फिक्की ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति लगातार सुधर रही है. बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 7.7 फीसदी रही है. फिक्की ने कहा कि यह भारतीय अर्थव्यवस्था की आशावादी तस्वीर को दर्शाता है. इसे भी पढ़ें : आर्थिक वृद्धि […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : उद्योग मंडल फिक्की ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति लगातार सुधर रही है. बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 7.7 फीसदी रही है. फिक्की ने कहा कि यह भारतीय अर्थव्यवस्था की आशावादी तस्वीर को दर्शाता है.

इसे भी पढ़ें : आर्थिक वृद्धि के मजबूत आंकड़े से बाजार में रौनक, सेंसेक्स 106 अंक उछला

उद्योग मंडल ने कहा कि भारत का वृद्धि परिदृश्य सुधर रहा है और चालू वित्त वर्ष में जीडीपी की वृद्धि दर 7.5 फीसदी रहने का अनुमान है. हालांकि , फिक्की ने आगाह किया है कि कच्चे तेल की कीमतों पर निगाह रखने की जरूरत होगी. उद्योग मंडल ने कहा कि चौथी तिमाही की 7.7 फीसदी की वृद्धि दर से पता चलता है कि अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है. फिक्की के अध्यक्ष राशेष शाह ने कहा कि गुरुवार को जारी जीडीपी के आंकड़े हमारी अर्थव्यवस्था की आशावादी तस्वीर पेश करते हैं. खासकर निर्माण और विनिर्माण क्षेत्रों की दृष्टि से.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola