ePaper

सीबीआर्इ के बाद अब र्इडी ने एयर एशिया आैर अधिकारियों के खिलाफ दर्ज किया मामला

Updated at : 31 May 2018 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
सीबीआर्इ के बाद अब र्इडी ने एयर एशिया आैर अधिकारियों के खिलाफ दर्ज किया मामला

नयी दिल्ली : सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एयर एशिया के अधिकारियों और अन्य के खिलाफ धन शोधन के तहत आपराधिक मामला दायर किया है. अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों ने अपने भारतीय उपक्रम एयर एशिया इंडिया लिमिटेड के लिए अंतरराष्ट्रीय लाइसेंस हासिल करने के वास्ते सरकारी नीतियों में कथित साठगांठ […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एयर एशिया के अधिकारियों और अन्य के खिलाफ धन शोधन के तहत आपराधिक मामला दायर किया है. अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों ने अपने भारतीय उपक्रम एयर एशिया इंडिया लिमिटेड के लिए अंतरराष्ट्रीय लाइसेंस हासिल करने के वास्ते सरकारी नीतियों में कथित साठगांठ की कोशिश करते हुये भ्रष्ट तरीके अपनाये. केंद्रीय जांच एजेंसी ने धन शोधन रोधक कानून (पीएमएलए) की धाराओं के तहत यह मामला दायर किया है.

इसे भी पढ़ेंः सीबीआर्इ ने एयर एशिया के सीर्इआे के खिलाफ दायर किया केस, जानिये क्या है मामला

एजेंसी इस बात की जांच करेगी क्या कथित रूप से इस धन का इस्तेमाल गैर-कानूनी तरीके से संपत्तियों के सृजन के लिए किया गया. ईडी ने इस बारे में सीबीआई की प्राथमिकी को संज्ञान में लिया है. अधिकारियों ने बतया कि उसके मामले में भी आरोपी वही लोग हैं, जिनका नाम सीबीआई की प्राथमिकी में है.

अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी आरोपियों के धन के प्रवाह की जांच करेगी. दोनों एजेंसियों की जांच से इस मामले को आगे ले जाने में मदद मिलेगी. मुंबई में एजेंसी का कार्यालय एयरलाइन और उसके कार्यकारियों की एक अलग मामले में विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून (फेमा) के तहत जांच कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola