ePaper

UIDAI ने आभासी आईडी सिस्टम के लिए समयसीमा बढ़ायी

Updated at : 31 May 2018 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
UIDAI ने आभासी आईडी सिस्टम के लिए समयसीमा बढ़ायी

नयी दिल्ली : यूआईडीएआई ने बैंक आैर दूरसंचार कंपनियों जैसे सेवा प्रदाताओं तथा एजेंसियों के लिए आभासी पहचान प्रणाली पूरी लगाने व आधार के बदले इस तरह की आईडी स्वीकार करने की समय सीमा एक महीने बढ़ाकर अब एक जुलाई कर दी है. आभासी आईडी (वीआईडी) का उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को यह विकल्प उपलब्ध करवाना है […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : यूआईडीएआई ने बैंक आैर दूरसंचार कंपनियों जैसे सेवा प्रदाताओं तथा एजेंसियों के लिए आभासी पहचान प्रणाली पूरी लगाने व आधार के बदले इस तरह की आईडी स्वीकार करने की समय सीमा एक महीने बढ़ाकर अब एक जुलाई कर दी है. आभासी आईडी (वीआईडी) का उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को यह विकल्प उपलब्ध करवाना है कि उन्हें प्रमाणन के समय अपना आधार नंबर नहीं बताना पड़े. आधार जारी करने वाली यूआईडीएआई ने इससे पहले कहा था कि सभी एजेंसियों के लिए यह अनिवार्य होगा कि वे एक जून, 2018 से वीआईडी स्वीकार करें.

इसे भी पढ़ेंः आधार नंबर नहीं करना चाहते उजागर, वर्चुअल आर्इडी का करें इस्तेमाल, 5 प्वाइंट में जानिये तरीका…

यूआईडीएआई के सीईओ अजय भूषण पांडे ने बताया कि हम तो तैयार हैं, लेकिन एजेंसियों को आभासी पहचान (वीआईडी) प्रणाली अपनाने के लिए कुछ और समय चाहिए. इसलिए हमने एक महीने और एक जुलाई तक का समय दिया है. उन्होंने कहा कि आंतरिक काम व दिक्कतों को देखते हुए यह समयसीमा बढ़ाने का फैसला किया गया है. इस साल जनवरी में आधार के मामले में निजता से जुड़ी चिंताओं को दूर करते हुये भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आभासी पहचान प्रणाली शुरू करने की घोषणा की थी.

इस प्रणाली के जरिये कोई भी आधार कार्डधारक अपनी वेबसाइड से निकाल सकेगा और विभिन्न पहचान कार्यों के लिए इसका इस्तेमाल कर सकेगा. आभासी पहचान का इस्तेमाल 12 अंक वाले आधार कार्ड के स्थान पर किया जा सकेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola