रघुराम राजन ने बैंक ऑफ इंग्लैंड का प्रमुख बनने की संभावना से किया इनकार

लंदन : भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर डॉ रघुराम राजन ने इन चर्चाओं को खारिज किया कि वह बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर बनने के लिए आवेदन करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि शिकागो यूनिवर्सिटी में उनकी जॉब अच्छी चल रही है और वे उससे संतुष्ट हैं. रघुराम राजन ने कहा कि वे […]
लंदन : भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर डॉ रघुराम राजन ने इन चर्चाओं को खारिज किया कि वह बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर बनने के लिए आवेदन करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि शिकागो यूनिवर्सिटी में उनकी जॉब अच्छी चल रही है और वे उससे संतुष्ट हैं.
रघुराम राजन ने कहा कि वे कोई प्रोफेशनल सेंट्रल बैंकर नहीं हैं, वे मूल रूप से एक एकेडमिक शख्स हैं और इस काम से संतुष्ट हैं. उन्होंने ये बातें लंदन में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों को संबाेधित करते हुए कही.
मालूम हो कि रिजर्व बैंक ऑफ इंग्लैंड के प्रमुख का पद अगले साल खाली हो रहा है. इस पद के लिए किसी बड़े अर्थशास्त्री की जरूरत होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










