वालमार्ट : 4 साल में आ सकता है फ्लिपकार्ट का IPO
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुबंई : ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट आने वाले 4 साल के अंदर स्टॉक मार्केट में लिस्टेड हो सकती है.अमेरिकी रेग्युलेटर के फाइलिंग में वालमार्ट ने कहा है कि चार साल के अंदर फ्लिपकार्ट का आइपीओ आ सकता है. बता दें कि वालमार्ट ने इसी सप्ताह घोषणा की थी कि फ्लिपकार्ट की 77 फीसदी स्टेक के लिए […]
विज्ञापन
मुबंई : ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट आने वाले 4 साल के अंदर स्टॉक मार्केट में लिस्टेड हो सकती है.अमेरिकी रेग्युलेटर के फाइलिंग में वालमार्ट ने कहा है कि चार साल के अंदर फ्लिपकार्ट का आइपीओ आ सकता है. बता दें कि वालमार्ट ने इसी सप्ताह घोषणा की थी कि फ्लिपकार्ट की 77 फीसदी स्टेक के लिए वह 16 अरब डॉलर की भुगतान करेगी. वालमार्ट के इस खरीददारी से भारत में अमेजन को कड़ी टक्कर मिलेगी.
वालमार्ट द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक उसके अलावा कंपनी में बिन्नी बंसल, टेनसेंट होल्डिंग्स लिमिटेड, टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट एलएलसी और माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के पास बची हुई 23% हिस्सेदारी रहेगी, क्योंकि सॉफ्टबैंक अपनी 20-22% की हिस्सेदारी बेचने के लिए तैयार हो गया था. सूत्र के अनुसार सॉफ्टबैंक का फ्लिपकार्ट से बाहर आने का निर्णय करना अभी बाकी है. इसके पीछे अहम कारण है कि हिस्सेदारी बेचने पर सॉफ्टबैंक को होने वाले लाभ पर कर चुकाना होगा , जिसके आधार पर वह फैसला करेगा.
सॉफ्टबैंक ने फ्लिपकार्ट में 2.5 अरब डॉलर का निवेश किया था, जबकि इससे बाहर आने पर उसे 4.5 अरब डॉलर मिलेंगे. इस प्रकार दो अरब डॉलर के लाभ पर भारतीय कानून के अनुसार उसे कर देना होगा. सॉफ्टबैंक के प्रवक्ता से इस बारे में संपर्क करने पर उसने टिप्पणी करने से मना कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










