ePaper

Walmart-Flipkart Deal पर इस बात को लेकर बेचैन हैं वेंडर्स, जानें

Updated at : 04 May 2018 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
Walmart-Flipkart Deal पर इस बात को लेकर बेचैन हैं वेंडर्स, जानें

नयी दिल्ली : फ्लिपकार्ट और वालमार्ट के बीच 12 अरब डॉलर के सौदे के लिए चल रही बातचीत ने फ्लिपकार्ट के प्लेटफार्म पर सामान बेचने वाले विक्रेताओं को परेशानी में डाल दिया है. मौजूदा बातचीत और उससे उनके कारोबार पर पड़ने वाले संभावित असर को लेकर वह अधर में हैं. ये विक्रेता जमीन पर चल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : फ्लिपकार्ट और वालमार्ट के बीच 12 अरब डॉलर के सौदे के लिए चल रही बातचीत ने फ्लिपकार्ट के प्लेटफार्म पर सामान बेचने वाले विक्रेताओं को परेशानी में डाल दिया है.

मौजूदा बातचीत और उससे उनके कारोबार पर पड़ने वाले संभावित असर को लेकर वह अधर में हैं. ये विक्रेता जमीन पर चल रही बातचीत को लेकर स्पष्टता चाहते हैं क्योंकि उन्हें भी अपने कारोबार को उसी तरह बदलने की जरूरत होगी.

अनुमान है कि इस सौदे में फ्लिपकार्ट की कीमत 20 अरब डॉलर लगायी जा सकती है. अखिल भारतीय ऑनलाइन विक्रेता संघ (एइओवा) के प्रवक्ता के अनुसार, विक्रेता समुदाय को अभी तक इस बातचीत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है जबकि यह कई महीनों से चल रही है.

उल्लेखनीय है कि अमेजन और फ्लिपकार्ट पर बिक्री करने वालेलगभग 3,500 विक्रेता इस संघ के सदस्य हैं. प्रवक्ता ने कहा कि फ्लिपकार्ट या अन्य पक्ष की ओर से इस संबंध में हमसे कोई बातचीत नहीं की गयी है.

हम यह समझते हैं कि सौदे की बातचीत निजी होती है. लेकिन इसने हमें अंधेरे में रखा है, हमारा इस मंच पर भविष्य क्या होगा, हम इस पर स्पष्टता चाहते हैं ताकि हम उसके अनुसार योजना बना सकें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola