बिटकॉइन पर हैकर ने मारी सेंध, 20 करोड़ के बिटकॉइन उड़ाये
Updated at : 14 Apr 2018 10:10 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज कॉइनसिक्यॉर से बिटकॉइन की अबतक सबसे बड़ी लूट की गयी है. कंपनी ने इस चोरी का पता लगाने वाले और सारे पासे वापस लाने वाले को 2 करोड़ रूपये ईनाम देने का ऐलान किया है. 8 अप्रैल को भारत के क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज कॉइनसिक्यॉर से 440 बिटकॉइन्स की चोरी हुई. इसकी […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज कॉइनसिक्यॉर से बिटकॉइन की अबतक सबसे बड़ी लूट की गयी है. कंपनी ने इस चोरी का पता लगाने वाले और सारे पासे वापस लाने वाले को 2 करोड़ रूपये ईनाम देने का ऐलान किया है. 8 अप्रैल को भारत के क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज कॉइनसिक्यॉर से 440 बिटकॉइन्स की चोरी हुई. इसकी कीमत लगभग 20 करोड़ रूपये है.
इसका इस्तेमाल लगभग दो लाख से ज्यादा लोग करते हैं. जिनके बिटकॉइन पर सेंधमारी हुई है उनमें लगभग 11 हजार ग्राहक प्रभावित हुए हैं. इस पूरे मामले पर बयान जारी कर कंपनी ने ग्राहको से कहा है कि हम आपके नुकसान की भरपाई करेंगे. कंपनी ने पैसा लौटाने के लिए 15 दिन का वक्त मांगा है. इस पूरे मामले की शिकायत थाने में कर दी गयी है.
कंपनी ने शिकायत में बताया इस चोरी के बारे में सोमवार को उस वक्त पता चला जब सभी वॉलिट्स को चेक किया जा रहा था. पता चला कि जिन बिटकॉइन्स को ऑफलाइन स्टोर करके रखा गया था. पासवर्ड लीक कर लिये गये थे. हैक करने वाले ने कोई सुराग नहीं छोड़ा. वॉलिट्स के सभी डेटा लॉग्स को उड़ा दिये गये. अब कंपनी की वेबसाइट बंद है. कंपनी ने आशंका जतायी कि हैकिंग के पीछे कंपनी के अंदर किसी व्यक्ति का हाथ हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




