ePaper

UIDAI लाया E-Aadhaar के लिए नया QR Code

Updated at : 09 Apr 2018 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
UIDAI लाया E-Aadhaar के लिए नया QR Code

नयी दिल्ली : भारतीय​ विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने ई-आधार के लिए एक नया क्यूआर कोड शुरू किया है. इस क्यूआर कोड में अब आधार धारक की जननांकीय जानकरी के साथ साथ साथ फोटो भी होगी. आधार जारी करने वाले इस प्राधिकरण ने एक बयान में कहा है कि उसने ई-आधार पर मौजूदा क्यूआर कोड […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय​ विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने ई-आधार के लिए एक नया क्यूआर कोड शुरू किया है. इस क्यूआर कोड में अब आधार धारक की जननांकीय जानकरी के साथ साथ साथ फोटो भी होगी.

आधार जारी करने वाले इस प्राधिकरण ने एक बयान में कहा है कि उसने ई-आधार पर मौजूदा क्यूआर कोड की जगह नया क्यूआर कोड शुरू किया है. अब तक इस कोड में केवल आधार धारक से जुड़ी जानकारी होती थी.

नये कोड में उसकी फोटो भी होगी. उल्लेखनीय है कि क्यूआर कोर्ड बारकोड लेबल का ही एक रूप है जिसमें छुपी सूचनाओं को मशीन पढ़ सकती हैं. जबकि ई आधार, 12 अंकों की विशेष संख्या का इलेक्ट्राॅनिक संस्करण है, जिसे यूआईडीएआई की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है.

प्राधिकरण का कहना है कि बैंक जैसे संस्थान अब आधार कार्ड का सत्यापन आॅफलाइन भी कर पायेंगे. यूआईडीएआई के सीईओ अजय भूषण ने कहा, यह आधार कार्ड के त्वरित सत्यापन का सरल ‘आॅफलाइन’ प्रणाली है.

सूत्रों के अनुसार आॅफलाइन सत्यापन की इस सुविधा से एक और विकल्प उपलब्ध होगा और यह सुनिश्चित होगा कि धारक को आधार से जुड़ी किसी सेवा से वंचित नहीं किया जाये. लेकिन संबंधित व्यक्ति की प्रामाणिकता के लिए फोटो का लगे हाथ उसके चेहरे से मिलान करना होगा.

साथ ही संबंधित एजेंसी अपने यहां लागू खास प्रमाणन योजना के जरिये भी उसका सत्यापन कर सकती है. यूआईडीएआई का ई आधार क्यू आर कोर्ड रीडर साॅफ्टवेयर 27 मार्च 2018 से वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola