मार्केट का हाल : सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 10200 के करीब, रुपया 9 पैसे मजबूत

Updated:
विज्ञापन
मार्केट का हाल : सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 10200 के करीब, रुपया 9 पैसे मजबूत

मुंबई : अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक में ब्याज दर बढ़ाये जाने का असर घरेलू शेयर बाजार में देखने को मिला. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 100 अंक से ज्यादा चढ़ा. बंबई शेयर बाजार का30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 102.07 अंक यानी 0.31 प्रतिशत बढ़कर 33,238.25 […]

विज्ञापन

मुंबई : अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक में ब्याज दर बढ़ाये जाने का असर घरेलू शेयर बाजार में देखने को मिला. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 100 अंक से ज्यादा चढ़ा.

बंबई शेयर बाजार का30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 102.07 अंक यानी 0.31 प्रतिशत बढ़कर 33,238.25 अंक पर पहुंच गया.

पिछले दो कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 213.06 अंक चढ़ा. वहीं, निफ्टी भी शुरुआती दौर में 32.70 अंक यानी 0.32 प्रतिशत बढ़कर 10,187.95 अंक पर पहुंच गया.

ब्रोकरों ने कहा कि विदेशी पूंजी का निरंतर प्रवाह, घरेलू संस्थागत निवेशकों की बढ़ी लिवाली और अन्य एशियाई बाजारों से सकारात्मक रुख से बाजार को समर्थन मिला.

उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती ने भी निवेशकों की धारणा को समर्थन दिया. एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई सूचकांक शुरुआती कारोबार में 0.38 प्रतिशत चढ़ा जबकि हांग कांग का हेंग सेंग सूचकांक 0.61 प्रतिशत नीचे रहा. शंघाई कंपोजिट सूचकांक भी 0.93 प्रतिशत नीचे रहा.

डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे मजबूत

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक में ब्याज दर 25 आधार अंक बढ़ाये जाने के बाद अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी से आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे मजबूत होकर 65.12 रुपये प्रति डॉलर हो गया.

मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी निवेशकों के निवेश और अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में कमजोरी से रुपये को समर्थन मिला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola