प्रैट एंड व्हिटनी इंजन की मार झेल रही इंडिगो आैर गोएयर, तीसरे दिन 50 उड़ानें फिर हुर्इं रद्द
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Mar 2018 12:22 PM
मुंबई : घरेलू विमान कंपनियों इंडिगो और गोएयर ने प्रैट एंड व्हिटनी इंजन वाले विमानों की उड़ान पर रोक लगाये जाने के बाद बुधवार को तीसरे दिन कटौती के साथ परिचालन जारी रखा. दोनों कंपनियों ने बुधवार को करीब 50 उड़ानें रद्द की हैं. कुल रद्द 48 उड़ानों में से 42 उड़ानें इंडिगो और 6 […]
मुंबई : घरेलू विमान कंपनियों इंडिगो और गोएयर ने प्रैट एंड व्हिटनी इंजन वाले विमानों की उड़ान पर रोक लगाये जाने के बाद बुधवार को तीसरे दिन कटौती के साथ परिचालन जारी रखा. दोनों कंपनियों ने बुधवार को करीब 50 उड़ानें रद्द की हैं. कुल रद्द 48 उड़ानों में से 42 उड़ानें इंडिगो और 6 गोएयर की है. कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर दी जानकारी में कहा कि इंडिगो ने 14 मार्च के लिए 42 उड़ानों को रद्द किया है.
इसे भी पढ़ेंः IndiGo आैर GoAir की 65 उड़ानें रद्द, खराब इंजन वाले विमानों के उड़ान भरने पर मनाही
दोनों विमानन कंपनियों की आेर से जिन शहरों के लिए उड़ानें बंद की गयी हैं, उनमें मुंबई, कोलकाता, पुणे, जयपुर, श्रीनगर, भुवनेश्वर, चेन्नई, दिल्ली, देहरादून, अमृतसर, बेंगलुरु और हैदराबाद समेत अन्य जगहों के लिए उड़ानें शामिल हैं. दूसरी विमान कंपनी गोएयर ने कहा कि उसने बुधवार को कुल 6 उड़ानों को रद्द किया है. मंगलवार को उसने 18 उड़ानों को रोक दिया था.
गौरतलब है कि विमानन नियामक डीजीसीए ने एक खास सीरीज के प्रैट एंड व्हिटनी इंजन वाले 11 ए-320 नियो विमानों की उड़ानों पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है. नियामक के फैसले के बाद दोनों कंपनियों ने उड़ानों पर रोक लगायी है. इस वजह से हजारों यात्रियों दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. मंगलवार को इंडिगो और गोएयर ने 65 से ज्यादा उड़ानें रद्द कीं.
दोनों कंपनियों ने कहा कि वे यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए कदम उठा रही हैं, जिन यात्रियों की टिकट रद्द की गयी हैं, उन्हें वैकल्पिक उड़ान में टिकट बुकिंग करने के साथ-साथ बिना किसी अतिरिक्त लागत के टिकट रद्द करने या अपनी यात्रा पुनर्निर्धारित करने का विकल्प दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










