ePaper

पीएम मोदी का होली तोहफा : शुक्रवार से रेल यात्रियों को कार्ड से टिकट लेने पर नहीं देना होगा बैंक को पैसा

Updated at : 01 Mar 2018 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी का होली तोहफा : शुक्रवार से रेल यात्रियों को कार्ड से टिकट लेने पर नहीं देना होगा बैंक को पैसा

नयी दिल्ली : होली पर पीएम मोदी ने रेल से सफर करने वाले यात्रियों को नायाब तोहफा दिया है. वह यह कि अब क्रेडिट व डेबिट कार्ड से रेल यात्रा टिकट लेने पर मर्चेट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के तहत बैंक पैसे नहीं लेंगे. अभी .25 फीसदी से .95 फीसदी तक एमडीआर शुल्क वसूला जाता है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : होली पर पीएम मोदी ने रेल से सफर करने वाले यात्रियों को नायाब तोहफा दिया है. वह यह कि अब क्रेडिट व डेबिट कार्ड से रेल यात्रा टिकट लेने पर मर्चेट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के तहत बैंक पैसे नहीं लेंगे. अभी .25 फीसदी से .95 फीसदी तक एमडीआर शुल्क वसूला जाता है. ऑनलाइन व टिकट काउंटर दोनों से लिए जाने वाले यात्रा टिकट पर इससे छूट मिलेगी. डिजिटल व कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए एक लाख रुपये तक के रेलवे टिकट को एमडीआर फ्री कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : डेबिट कार्ड धोखाधड़ी मामला : फर्जी से बचने के लिए क्या करें… पढ़ें

मालूम हो, रेलवे पिछले साल से ही ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग पर सर्विस टैक्स नहीं ले रहा है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्रीय भाषा में भी अब अनारक्षित टिकट प्रिंट होगा. कन्नड़ भाषा में यात्रा टिकट पर प्रिंट होना शुरू भी कर दिया गया है. मैसूर, बंगलूरू और हुबली स्टेशन से क्षेत्रीय भाषा में टिकटों पर जानकारी दी जा रही है. 2 मार्च से कर्नाटक के सभी स्टेशनों से क्षेत्रीय भाषा में टिकट प्रिंट होने लगेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola