शुरुआती कारोबार में रुपया चार पैसे कमजोर

मुंबई : विदेशी निवेशकों की जारी बिकवाली के बीच आयातकों की डॉलर मांग आने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में शुरुआती कारोबार में रुपया चार पैसे कमजोर होकर 64.83 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया. हालांकि वैश्विक स्तर पर अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के नरम रहने से रुपये की गिरावट कुछ थमी […]
मुंबई : विदेशी निवेशकों की जारी बिकवाली के बीच आयातकों की डॉलर मांग आने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में शुरुआती कारोबार में रुपया चार पैसे कमजोर होकर 64.83 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया.
हालांकि वैश्विक स्तर पर अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के नरम रहने से रुपये की गिरावट कुछ थमी रही. निवेशकों द्वारा सदन की वित्तीय सेवा समिति के सामने आज पहली बार फेड प्रमुख जेरोम पॉवेल द्वारा सार्वजनिक टिप्पणी का इंतजार करने से एशियाई मुद्राएं नरम रहीं.
पॉवेल समिति के साथ अमेरिकी अर्थव्यवस्था के हालात तथा अर्द्धवार्षिक मौद्रिक नीति रिपोर्ट पर चर्चा करने वाले हैं. रुपया कल छह पैसे कमजोर रहकर 64.79 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.
इस बीच सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 132.64 अंक मजबूत होकर 34,578.39 अंक पर रहा. विदेशी निवेशकों ने कल बाजार से 1,119.51 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










