ePaper

रोटोमैक बैंक धोखाधड़ी : 800 करोड़ नहीं, 3695 करोड़ रुपये का है घोटाला, केस दर्ज

Updated at : 19 Feb 2018 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
रोटोमैक बैंक धोखाधड़ी :  800 करोड़ नहीं,  3695 करोड़ रुपये का है घोटाला, केस दर्ज

नयी दिल्ली: केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने 3695 करोड़ रुपये के बैंक कर्ज में कथित हेराफेरी के संबंध में रोटोमैक पेन प्रमोटर विक्रम कोठारी और उनके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी. पहले इसे करीब 800 करोड़ रुपये का घोटाला बताया गया था. अधिकारियों ने कहा कि बैंक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने 3695 करोड़ रुपये के बैंक कर्ज में कथित हेराफेरी के संबंध में रोटोमैक पेन प्रमोटर विक्रम कोठारी और उनके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी. पहले इसे करीब 800 करोड़ रुपये का घोटाला बताया गया था. अधिकारियों ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से दीगयी शिकायत पर कानपुर स्थित रोटोमैक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड, इसके निदेशक विक्रम कोठारी, उनकी पत्नी साधना कोठारी और बेटे राहुल कोठारी तथा बैंक के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी ने कानपुर में कोठारी के घर और दफ्तरों सहित तीन स्थानों पर छापेमारी की. सीबीआइ प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि छापेमारी कर रही सीबीआई कोठारी, उनकी पत्नी और बेटे से पूछताछ कर रही है.

अधिकारियों ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने भी कोठारी तथा उनके परिजनों के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया है. यह मामला 3695 करोड़ रुपये की कथित बैंक कर्ज धेाखाधड़ी से संबंधित है. सीबीआई द्वारा कल दर्ज की गयी प्राथमिकी के अध्ययन के बाद धन शोधन रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है. पंजाब नेशनल बैंक में हुई 11,400 करोड़ रुपये की सनसनीखेज धोखाधड़ी के मामले के सामने आने के बाद बड़े पैमाने पर बैंकिंग धोखाधड़ी का यह दूसरा मामला है.


पढ़ें यह खबर :

बैंक डिफॉल्टर अरबपति कारोबारी विक्रम कोठारी को कितना जानते हैं आप?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola