सेबी प्रमुख ने कहा, डिजिटल मुद्रा के लिए जल्द नियम लाना चाहिए
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : बिटकॉइन एवं अन्य डिजिटल मुद्राओं (क्रिप्टोकरेंसी) की कीमतों में तीव्र उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों की चिंताओं को देखते हुए सेबी प्रमुख का कहना है कि क्रिप्टोकरेंसी को लेकर जल्द विनियम बनाए जाने चाहिए. साथ ही विभिन्न नियामकों की भूमिका को भी अंतिम रुप दिया जाना चाहिए. बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : बिटकॉइन एवं अन्य डिजिटल मुद्राओं (क्रिप्टोकरेंसी) की कीमतों में तीव्र उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों की चिंताओं को देखते हुए सेबी प्रमुख का कहना है कि क्रिप्टोकरेंसी को लेकर जल्द विनियम बनाए जाने चाहिए.
साथ ही विभिन्न नियामकों की भूमिका को भी अंतिम रुप दिया जाना चाहिए. बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के प्रमुख अजय त्यागी ने कहा, ‘‘जिस दिन बजट पेश किया गया, उसके अगले ही दिन हमने आर्थिक मामलों के विभाग से जल्द एक बैठक बुलाने के लिए कहा, हम पहले एक नीति की रूपरेखा तैयार करना चाहते हैं.
हमने वास्तव में निर्णय किया है यह तय हो जाए कि कौन-सा नियामक क्या काम करेगा. हम चाहते हैं कि इस संबंध में एक समिति जल्द एक विनियम खाका तैयार करे और हम इसमें पूरा सहयोग करेंगे. त्यागी क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बनायी गई समिति के भी सदस्य रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस संबंध में पहले एक नीति बननी चाहिए, उसके बाद ही सेबी की भूमिका तय की जा सकेगी. उल्लेखनीय है कि सरकार ने इस समिति का गठन क्रिप्टोकरेंसी के लाभ-हानि और खुद की एक आभासी मुद्रा शुरू करने के बारे में जानने के लिए किया था
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










