#Budget2018 : ''7.2 से 7.5 प्रतिशत रहेगी वृद्धि दर, पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर''

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.2 से 7.5 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है. लोकसभा में वित्त वर्ष 2018-19 का आम बजट पेश करते […]
नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.2 से 7.5 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है.
लोकसभा में वित्त वर्ष 2018-19 का आम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में पिछले तीन साल में भारत की औसत वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रही है. भारत अब 2.5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बन चुका है.
जेटली ने कहा कि हमें उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.2 से 7.5 प्रतिशत रहेगी. उन्होंने कहा कि भारत पहले ही दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. अब यह पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है.
केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) के अनुमान के अनुसार चालू वित्त वर्ष में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




