ePaper

Flipkart में 20 फीसदी हिस्सेदारी खरीद सकती है वॉलमार्ट

Updated at : 31 Jan 2018 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
Flipkart में 20 फीसदी हिस्सेदारी खरीद सकती है वॉलमार्ट

नयी दिल्ली : दुनिया की सबसे बड़ी खुदरा कंपनी वॉलमार्ट स्टोर्स इंक की भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में 15 से 20 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की योजना है और वह इस बारे में बातचीत कर रही है. वॉलमार्ट के वैश्विक सीईओ डॉग मैकमिलन हाल ही में भारत में थे और अपनी इस यात्रा के दौरान वे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दुनिया की सबसे बड़ी खुदरा कंपनी वॉलमार्ट स्टोर्स इंक की भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में 15 से 20 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की योजना है और वह इस बारे में बातचीत कर रही है. वॉलमार्ट के वैश्विक सीईओ डॉग मैकमिलन हाल ही में भारत में थे और अपनी इस यात्रा के दौरान वे फ्लिपकार्ट के बेंगलुरू कार्यालय भी गये. सूत्रों ने यह जानकारी दी, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अभी सौदे को अंतिम रूप नहीं दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : फ्लिपकार्ट के ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ के पार

सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी खुदरा कंपनी फ्लिपकार्ट में एक अरब डॉलर तक निवेश करने की सोच सकती है. फ्लिपकार्ट के प्रवक्ता ने इस बारे में कोई टिप्पणी से इनकार किया. वॉलमार्ट इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि वालमार्ट के लिए भारत एक प्रा​थमिकता वाला बाजार है. हमारे वैश्विक सीईओ मैकमिलन यहां कारोबार की समीक्षा के लिए आये थे. उन्होंने कहा कि कंपनी भारतीय बाजार को लेकर ‘प्रतिबद्ध’ है, लेकिन ‘बाजार अटकलों’ पर टिप्पणी से इनकार किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola