अमेजन इंडिया में नौकरियों की बहार, जनवरी में 6500 लोगों की होगी बहाल

नयी दिल्ली : ई-कामर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन डॉट इन इस महीने अपनी सेल के लिए 6,500 से अधिक अस्थायी नौकरियां देगी. अमेजन डॉट इन की ग्रेट इंडियन सेल 20 से 24 जनवरी, 2018 तक चलेगी. अमेजन इंडिया के उपाध्यक्ष (कस्टमर फुलफिलमेंट) अखिल सक्सेना ने कहा, ‘अमेजन इंडिया के फुलफिलमेंट केंद्रों के नेटवर्क, छंटाई […]
नयी दिल्ली : ई-कामर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन डॉट इन इस महीने अपनी सेल के लिए 6,500 से अधिक अस्थायी नौकरियां देगी. अमेजन डॉट इन की ग्रेट इंडियन सेल 20 से 24 जनवरी, 2018 तक चलेगी. अमेजन इंडिया के उपाध्यक्ष (कस्टमर फुलफिलमेंट) अखिल सक्सेना ने कहा, ‘अमेजन इंडिया के फुलफिलमेंट केंद्रों के नेटवर्क, छंटाई केंद्रों और आपूर्ति केंद्रों पर 5,500 से अधिक अस्थायी पदों का सृजन हुआ है.’
उन्होंने कहा कि सेल की अवधि के दौरान ग्राहकों की भारी मांग को पूरा करने के लिए कंपनी की ग्राहक सेवा साइटों पर 1,000 और सहायकों को जोड़ा गया है. सक्सेना ने कहा कि इन एक हजार सहायकों के जरिये हम अपने ग्राहकों की सेवाओं के लिए अपनी क्षमताओं को बढ़ा सकेंगे.
उन्होंने कहा कि ये पद महानगरों के अलावा हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे शहरों में सृजित हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




