ePaper

शॉपर्स स्टॉप ने अमेजन को दिये 179 करोड़ रुपये के शेयर

Updated at : 13 Jan 2018 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
शॉपर्स स्टॉप ने अमेजन को दिये 179 करोड़ रुपये के शेयर

नयी दिल्ली : खुदरा कारोबार करने वाली कंपनी शॉपर्स स्टॉप ने आज कहा कि उसने अमेजन डॉट कॉम को 179.26 करोड़ रुपये के शेयर आवंटित किये हैं. ये शेयर अमेजन की निवेश इकाई ‘अमेजन डॉट कॉम एनवी इंवेस्टमेंट होल्डिंग्स एलएलसी’ को हस्तांतरित किये गये हैं. कंपनी ने बंबई शेयर बाजार से कहा कि उसने कुल […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
खुदरा कारोबार करने वाली कंपनी शॉपर्स स्टॉप ने आज कहा कि उसने अमेजन डॉट कॉम को 179.26 करोड़ रुपये के शेयर आवंटित किये हैं. ये शेयर अमेजन की निवेश इकाई ‘अमेजन डॉट कॉम एनवी इंवेस्टमेंट होल्डिंग्स एलएलसी’ को हस्तांतरित किये गये हैं. कंपनी ने बंबई शेयर बाजार से कहा कि उसने कुल 43,95,925 शेयर आवंटित किये हैं.

पांच रुपये अंकित मूल्य वाले ये शेयर 407.78 रुपये प्रति शेयर मूल्य पर दिये गये हैं. इनका कुल मूल्य 179.26 करोड़ रुपये बैठता है. कंपनी की निजी नियोजन समिति ने 12 जनवरी को हुई बैठक में ये शेयर आवंटित करने को मंजूरी दी है.

कंपनी ने तरजीही आधार पर शेयर जारी करने के लिए सितंबर में ‘अमेजन डॉट कॉम एनवी इंवेस्टमेंट होल्डिंग्स एलएलसी’ के साथ करार किया था. इस सौदे के तहत शॉपर्स स्टॉप को अमेजन के मार्केटप्लेस ‘अमेजन डॉट इन’ पर खास जगह अलग से दी जाएगी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola