बिटकॉइन की तरह जियो कॉइन होगा लांच, अंबानी कर रहे हैं प्लानिंग

नयी दिल्ली : बिटकॉइन में निवेश को लेकर जोखिम के बाद भी कई लोगों ने उसमें निवेश किया. अब जियो कॉइन लांच करने की योजना बना रहे हैं. अंग्रेजी अखबार द मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी ने अपने इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है. बिटकॉइन की सफलता के बाद रिलायंस […]
नयी दिल्ली : बिटकॉइन में निवेश को लेकर जोखिम के बाद भी कई लोगों ने उसमें निवेश किया. अब जियो कॉइन लांच करने की योजना बना रहे हैं. अंग्रेजी अखबार द मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी ने अपने इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है. बिटकॉइन की सफलता के बाद रिलायंस ने यह फैसला लिया है. बिटकॉइन की तरह काम करने वाले इस करेंसी को जियो कॉइन कहा जायेगा. इसके लिए एक टीम लगातार काम कर रही है जो रिसर्च और इस प्रोजेक्ट से संबंधित सारी जानकारी जुटा रही है.
50 लोगों की यह टीम ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है. इसका टीम का नेतृत्व मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी कर रहे हैं. बिटकॉइन की चर्चा जोरों पर है.इस तरह के निवेश को लेकर चिंताए भी हैं. दक्षिण कोरिया समेत कई मुल्कों में डिजिटल करेंसी पर प्रतिबंध लगा है. इसका कारोबार बेहद अस्थिरता वाला माना जाता है. एक वक्त पर पिक पर रहने वाले बिटकॉइन की कीमत में गिरावट आ रही है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, बिटकॉइन 12 फीसदी लुढ़कर $12,801 पर पहुंच गया है. रिप्पल 14 फीसदी और इथेरियम 4 फीसदी टूटा है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




