आर्इएनएक्स मीडिया मनी लाॅन्ड्रिंग मामले में र्इडी ने कार्ती चिदंबरम को किया तलब

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2018 4:57 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (र्इडी) ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ती चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया मनी लाॅन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में तलब किया है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कार्ती को 11 जनवरी को बुलाया गया है. उन्होंने कहा कि मामले के जांच अधिकारी उनका बयान दर्ज करेंगे. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (र्इडी) ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ती चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया मनी लाॅन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में तलब किया है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कार्ती को 11 जनवरी को बुलाया गया है. उन्होंने कहा कि मामले के जांच अधिकारी उनका बयान दर्ज करेंगे. केंद्रीय जांच एजेंसी ने कार्ती और अन्य के खिलाफ इस वर्ष मई में मामला दर्ज किया था.

इसे भी पढ़ेंः आइएनएक्स मीडिया से पैसा लेने के मामले में कार्ती चिदंबरम से सीबीआइ ने की दूसरी बार पूछताछ

र्इडी ने कार्ती चिदंबरम, आईएनएक्स मीडिया और इसके निदेशकों, पीटर और इंद्राणी तथा अन्य सहित सीबीआई शिकायत में नामित लोगों के खिलाफ प्रवर्तन मामला प्राथमिक रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज किया था, जो पुलिस के एफआईआर के समान है.ईसीआईआर को धनशोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola