GST से खजाने को झटका, सरकार जुटाएगी 50,000 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली : माल एवं सेवाकर (जीएसटी) राजस्व प्राप्ति नवंबर माह में सबसे कम रहने के बीच सरकार ने चालू वित्त वर्ष में बाजार से दिनांकित प्रतिभूतियों के जरिये 50,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जुटाने का फैसला किया है. इससे राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 3.2 प्रतिशत पर रखने का लक्ष्य […]
नयी दिल्ली : माल एवं सेवाकर (जीएसटी) राजस्व प्राप्ति नवंबर माह में सबसे कम रहने के बीच सरकार ने चालू वित्त वर्ष में बाजार से दिनांकित प्रतिभूतियों के जरिये 50,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जुटाने का फैसला किया है. इससे राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 3.2 प्रतिशत पर रखने का लक्ष्य प्रभावित हो सकता है. वित्त मंत्रालय के यहां जारी बयान में कहा गया है कि इससे बजट 2017-18 में रखे गए निवल कर्ज के लक्ष्य में हालांकि, कोई बदलाव नहीं होगा.
बयान में कहा गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक के साथ ऋण कार्यक्रम की समीक्षा के बाद सरकार ने चालू वित्त वर्ष में दिनांकित सरकारी प्रतिभूतियों (जी-सेक) के जरिये 50,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त जुटाने का फैसला किया है. इससे टी- बिल्स के जरिये जुटाई जाने वाली राशि मार्च, 2018 तक घटकर 25,006 करोड़ रुपये रह जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










