पवनहंस को 500 करोड़ में खरीदने की तैयारी में 300 कर्मचारी

सरकारी हेलीकॉप्टर सर्विस देने वाली कंपनी पवन हंंस की बिक्री की खबर तेज हैं. इस बीच खबर यह है कि 300 से ज्यादा कर्मचारी अपने ही कंपनी का शेयर खरीदने का योजना बना रहे हैं. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कर्मचारी 51 प्रतिशत शेयर खरीदेंगे. गौरतलब है कि इसके बिक्री में ऑल इंडिया सिविल एविएशन एंप्लॉयीज […]
सरकारी हेलीकॉप्टर सर्विस देने वाली कंपनी पवन हंंस की बिक्री की खबर तेज हैं. इस बीच खबर यह है कि 300 से ज्यादा कर्मचारी अपने ही कंपनी का शेयर खरीदने का योजना बना रहे हैं. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कर्मचारी 51 प्रतिशत शेयर खरीदेंगे. गौरतलब है कि इसके बिक्री में ऑल इंडिया सिविल एविएशन एंप्लॉयीज यूनियन मालिकाना हक के ट्रांजेक्शन के लिए दुबई की मार्टिन कंसल्टिंग कंपनी से सलाह ले रहा है. यह इस तरह का पहला मामला होगा जब कर्मचारी ही कंपनी को खरीद लेंगे. नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारियों की ओर से बोली लगाए जाने का प्रावधान है. मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कर्मचारी संघ एक प्रस्ताव तैयार कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










