ePaper

पीएम मोदी ने नागरिक सेवाओं के लिए लांच किया UMANG App, एक ऐप से होंगे 100 काम...!

Updated at : 24 Nov 2017 10:39 AM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी ने नागरिक सेवाओं के लिए लांच किया UMANG App, एक ऐप से होंगे 100 काम...!

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों को एक ही मंच पर सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ देने के लिए मोबाइल एेप उमंग की शुरुआत कर दी है. इस एेप पर आधार, डिजिलॉकर, भारत बिल पेमेंट सिस्टम समेत कई अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी. आधिकारिक दस्तावेजों के मुताबिक, उमंग एेप पर केंद्र समेत राज्य सरकारों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों को एक ही मंच पर सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ देने के लिए मोबाइल एेप उमंग की शुरुआत कर दी है.

इस एेप पर आधार, डिजिलॉकर, भारत बिल पेमेंट सिस्टम समेत कई अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

आधिकारिक दस्तावेजों के मुताबिक, उमंग एेप पर केंद्र समेत राज्य सरकारों की 1,200 से अधिक सेवाएं उपलब्ध होंगी.

इस एेप के जरिये लोग कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे.

इसके अलावा स्थायी खाता संख्या (पैन) का आवेदन तथा रोजगार तलाश रहे लोग प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में पंजीयन भी करा सकेंगे.

यह एेप 13 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है. यह जल्दी ही यूएसएसडी के जरिये फीचर फोनों पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा.

दस्तावेजों के अनुसार, 33 विभागों और चार राज्यों की 162 से अधिक सेवाएं फिलहाल इस एेप पर उपलब्ध हैं. यह एेप एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज फोन के लिए उपलब्ध है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola