ePaper

रिलायंस निप्पॉन की शानदार लिस्टिंग, 17.10% प्रीमियम पर हुआ लिस्ट

Updated at : 06 Nov 2017 11:44 AM (IST)
विज्ञापन
रिलायंस निप्पॉन की शानदार लिस्टिंग, 17.10% प्रीमियम पर हुआ लिस्ट

मुंबई : बाजार कंपनियों के आइपीओ आने का सिलसिला जारी है.आज एक और शेयर की लिस्टिंग हुई है. एनएसई पर रिलायंस निप्पॉन एएमसी का शेयर 17.10 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ है. एनएसई पर रिलायंस निप्पॉन एएमसी का शेयर 295.90 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुआ है. लिस्टिंग के लिए रिलायंस निप्पॉन […]

विज्ञापन

मुंबई : बाजार कंपनियों के आइपीओ आने का सिलसिला जारी है.आज एक और शेयर की लिस्टिंग हुई है. एनएसई पर रिलायंस निप्पॉन एएमसी का शेयर 17.10 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ है. एनएसई पर रिलायंस निप्पॉन एएमसी का शेयर 295.90 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुआ है. लिस्टिंग के लिए रिलायंस निप्पॉन एएमसी का इश्यू प्राइस 252 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था.

लिस्टिंग के बाद एनएसई पर रिलायंस निप्पॉन एएमसी के शेयर में गिरावट देखने को मिली है. फिलहाल ये शेयर 291 रुपये के आसपास दिख रहा है.रिलायंस निप्पॉन एएमसी का इश्यू 25 से 27 अक्टूबर के दौरान खुला था. इश्यू से कंपनी ने 1542 करोड़ रुपये जुटाए हैं. ये इश्यू 81 गुना सब्सक्राइब हुआ था. रिटेल सेग्मेंट में ये करीब 6 गुना भरा था. वहीं एनआईआई सेग्मेंट में तो इसके लिए 200 गुना से ज्यादा बोलियां मिली थीं. रिलांयस निप्पॉन पहला म्युचुअल फंड हाउस है, जो बाजार में लिस्ट हुआ है.

रिलायंस म्युचुअल फंड ने 1995 में देश में कारोबार शुरू किया था. अभी ये कंपनी जापान की निप्पॉन लाईफ के साथ मिलकर देश में म्युचुअल फंड मैनेजमेंट का कारोबार कर रही है. कंपनी का एयूएम 2.22 लाख करोड़, इस एएमसी के पास 70 लाख फोलियो हैं. कंपननी 55 ओपन एडेंडे स्कीम मैनेज करती है. इसमें 16 ईटीएफ भी शामिल हैं. इसके अलावा 174 क्लोज एडेंड स्कीम भी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola