2.5 करोड़ लोगों तक पहुंचा रुपे डिस्कवर ग्लोबल कार्ड

नयी दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के रुपे डिस्कवर ग्लोबल कार्ड की पहुंच 2.5 करोड़ लोगों के आंक��़े को पार कर गयी है. एनपीसीआई ने इसकी शुरुआत 2014 में डिस्कवर फाइनेंशियल सर्विसेस (डीएफएस) के साथ मिल कर की थी. इसका मकसद दुनियाभर में रुपे की स्वीकार्यता को बढ़ाना है. एनपीसीआई के मुख्य परिचालन अधिकारी […]
नयी दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के रुपे डिस्कवर ग्लोबल कार्ड की पहुंच 2.5 करोड़ लोगों के आंकड़े को पार कर गयी है.
एनपीसीआई ने इसकी शुरुआत 2014 में डिस्कवर फाइनेंशियल सर्विसेस (डीएफएस) के साथ मिल कर की थी. इसका मकसद दुनियाभर में रुपे की स्वीकार्यता को बढ़ाना है.
एनपीसीआई के मुख्य परिचालन अधिकारी दिलीप आस्बे ने कहा, हमने 2.5 करोड़ रुपे कार्ड धारकों को सशक्त किया है ताकि वह दुनियाभर के 185 देशों में 4 करोड़ से ज्यादा पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) और 19 लाख एटीएम पर इसका उपयोग कर सकें.
रुपे ग्लोबल कार्ड पांच तरह के हैं जो ग्लोबल क्लासिक डेबिट कार्ड, ग्लोबल क्लासिक क्रेडिट कार्ड, प्लेटिनम डेबिट कार्ड, प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड और सेलेक्ट क्रेडिट कार्ड हैं.
वर्तमान में 32 बैंकों से रुपे ग्लोबल डेबिट और क्रेडिट कार्ड जारी किये जाते हैं. एनपीसीआई की स्थापना 2009 में की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










