ePaper

Jio के महंगे प्लान DIPAWALI से ठीक पहले हुए और महंगे

Updated at : 18 Oct 2017 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
Jio के महंगे प्लान DIPAWALI से ठीक पहले हुए और महंगे

नयी दिल्लीः किफायती दरों पर 4जी मोबाइल दूर संचार सेवाओं का लाभ उठा रहे जियो के उपभोक्ताओं के लिए दीपावली को अब जियो के 84 दिनों की वैधता वाले 459 रुपये के लोकप्रिय प्लान के लिए 15 फीसदी अधिक भुगतान करना होगा. कंपनी की वेबसाइट पर प्रकाशित सूचना के अनुसार, प्रतिदिन एक जीबी हाईस्पीड 4जी […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः किफायती दरों पर 4जी मोबाइल दूर संचार सेवाओं का लाभ उठा रहे जियो के उपभोक्ताओं के लिए दीपावली को अब जियो के 84 दिनों की वैधता वाले 459 रुपये के लोकप्रिय प्लान के लिए 15 फीसदी अधिक भुगतान करना होगा. कंपनी की वेबसाइट पर प्रकाशित सूचना के अनुसार, प्रतिदिन एक जीबी हाईस्पीड 4जी डाटा की सुविधा देने वाले इस प्लान का टैरिफ बढ़ा दिया गया है. हालांकि, 149 रुपये के प्लान के उपभोक्ताओं को प्रत्येक बिल साइकल में मौजूदा दो जीबी की जगह चार जीबी डाटा मिलेगा. कंपनी ने छोटे प्लान पर डाटा लाभ के अतिरिक्त टैरिफ में भी कमी की है.

इसे पढ़ेंः JIO यूजर्स को झटका, कंपनी ने वापस लिया समर सरप्राइज, अब नहीं मिलेगा 3 महीने फ्री सेवा

जियो ने 52 रुपये का एक सप्ताह की वैधता वाला तथा 98 रुपये का दो सप्ताह का वैधता वाला प्लान भी पेश किया है. इसके तहत उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड कॉल-मैसेज-डाटा की सुविधा मिलेगी. इसमें प्रतिदिन हाई स्पीड डाटा की सीमा 0.15 जीबी होगी. जियो के सभी प्लान पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा जारी रहेगी.

कंपनी ने 509 रुपये के प्लान में भी सुविधाएं कम की है. इसके तहत उपभोक्ताओं को प्रतिदिन दो जीबी हाई स्पीड डाटा मिलता है. कंपनी ने इसकी वैधता 56 दिनों से कम कर 49 दिन कर दी है. इसी तरह 999 रुपये के प्लान में अब 90 जीबी डाटा की जगह 60 जीबी डाटा मिलेगा. इसकी वैधता 60 दिन ही रहेगी.

उसने 1999 रुपये का एक प्लान भी पेश किया है. इसके तहत 125 जीबी हाईस्पीड डाटा छह महीनों की वैधता के साथ मिलेगा. 4999 रुपये के प्लान की वैधता कंपनी ने मौजूदा 210 दिनों से बढ़ाकर एक साल कर दी है, लेकिन उसने इसके तहत डाटा को 380 जीबी से घटाकर 350 जीबी कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola