शेयर बाजार की सतर्क शुरुआत, निगाह रिजर्व बैंक के रेट कट पर

मुंबई : रिजर्व बैंक की नीतिगत समीक्षा बैठक के परिणाम से पहले आज शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों ने सतर्क शुरुआत की. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 44.16 अंक यानी 0.14 प्रतिशत मजबूत होकर 31,541.54 अंक पर रहा.पिछले तीन कारोबारी दिवस में सेंसेक्स 337.57 अंक मजबूत […]
मुंबई : रिजर्व बैंक की नीतिगत समीक्षा बैठक के परिणाम से पहले आज शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों ने सतर्क शुरुआत की. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 44.16 अंक यानी 0.14 प्रतिशत मजबूत होकर 31,541.54 अंक पर रहा.पिछले तीन कारोबारी दिवस में सेंसेक्स 337.57 अंक मजबूत हो चुका है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 25.70 अंक यानी 0.26 प्रतिशत बढकर 9,885.20 अंक पर रहा. बंबई शेयर बाजार के समूहों में तेजी रही और तेल एवं गैस, पीएसयू, हेल्थकेयर तथा एफएमसीजी में 1.14 प्रतिशत तक की बढत देखी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




