आदित्य बिडला कैपिटल 250 पर लिस्ट, शेयर में 5 प्रतिशत का उछाल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2017 12:34 PM

विज्ञापन

मुंबई : बाजार में एक और शेयर की लिस्टिंग हुई है. एनएसई पर आदित्य बिडला कैपिटल के शेयर 250 बाजार में एक और शेयर की लिस्टिंग हुई है. आदित्य बिड़ला कैपिटल का शेयर 250 रुपये में लिस्ट हुआ है. ग्रासिम और एबी नूवो से फाइनेंशियल बिजनेस को डीमर्ज करके नई कंपनी आदित्य बिड़ला कैपिटल बनाई […]

विज्ञापन
मुंबई : बाजार में एक और शेयर की लिस्टिंग हुई है. एनएसई पर आदित्य बिडला कैपिटल के शेयर 250 बाजार में एक और शेयर की लिस्टिंग हुई है. आदित्य बिड़ला कैपिटल का शेयर 250 रुपये में लिस्ट हुआ है. ग्रासिम और एबी नूवो से फाइनेंशियल बिजनेस को डीमर्ज करके नई कंपनी आदित्य बिड़ला कैपिटल बनाई गई है. आदित्य बिड़ला कैपिटल, आदित्य बिड़ला ग्रुप के फाइनेंशियल कारोबार की होल्डिंग कंपनी है. आदित्य बिड़ला कैपिटल का एयूएम 2.5 लाख करोड़ रुपये का है.
बता दें कि आदित्य बिड़ला कैपिटल में प्रेमजी इन्वेस्ट ने 5 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है. वहीं, आदित्य बिड़ला नूवो और ग्रासिम के 5 शेयर पर आदित्य बिड़ला कैपिटल के 7 शेयर मिलेंगे. आदित्य बिड़ला कैपिटल में प्रोमोटरों की 17.1 फीसदी, ग्रासिम की 57.3 फीसदी और पब्लिक की 25.6 फीसदी हिस्सेदारी है.
आदित्य बि़डला 2,46,300 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति है और 31 मार्च 2017 तक दी गयी जानकारी के मुताबिक कंपनी में 12,000 वर्कर काम करते हैं. देश के चार सौ शहरों में इसकी उपस्थिति है. कंपनी ने हाल ही में आरबीआई के पास लाइसेंस रिकन्स्ट्रेकशन और सिक्युटेराइजेशन बिजनेस के लाइसेंस के लिए आवेदन दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola