ePaper

Punjab National Bank ने चुनिंदा कर्जों पर घटायी 0.25 फीसदी ब्याज दर

Updated at : 31 Aug 2017 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
Punjab National Bank ने चुनिंदा कर्जों पर घटायी 0.25 फीसदी ब्याज दर

नयी दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने चुनिंदा परिपक्वता अवधि के कर्जों पर धन की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में गुरुवार को 0.25 फीसदी तक कटौती की घोषणा की है. संशोधित दरें शुक्रवार से लागू हो जायेंगी. सार्वजनिक क्षेत्र के इस बैंक ने इसके साथ ही अपनी आधार दर को भी 0.20 फीसदी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने चुनिंदा परिपक्वता अवधि के कर्जों पर धन की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में गुरुवार को 0.25 फीसदी तक कटौती की घोषणा की है. संशोधित दरें शुक्रवार से लागू हो जायेंगी. सार्वजनिक क्षेत्र के इस बैंक ने इसके साथ ही अपनी आधार दर को भी 0.20 फीसदी घटाकर 9.15 फीसदी कर दिया है.

इसे भी पढ़ें: पंजाब नेशनल बैंक ने ब्याज दरों में संशोधन किया

पीएनबी की ओर से शेयर बाजारों को दी गयी जानकारी के अनुसार, बैंक ने कोष की सीमांत लागत आधारित उधारी दर एमसीएलआर में 0.20-0.25 फीसदी कटौती की है, जो एक सितंबर 2017 से प्रभावी होगी. इसके तहत बैंक ने एक दिन के उधार के लिए एमसीएलआर को 0.25 फीसदी घटाकर 7.75 फीसदी कर दिया है.

इसी तरह बैंक ने एक महीने, तीन महीने व छह महीने की परिपक्वता अवधि एमसीएलआर को 0.20 फीसदी घटाकर क्रमश: 7.90 फीसदी, 8 फीसदी व 8.10 फीसदी किया है. इसने एक साल, तीन साल व पांच साल की अवधि के कर्जों के लिए एमसीएलआर को 0.20 फीसदी घटाकर क्रमश: 8.15 फीसदी, 8.30 फीसदी व 8.45 फीसदी किया है. देश के अन्य बैंकों ने अप्रैल, 2016 से एमसीएलआर प्रणाली को अपनाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola