ePaper

25 अगस्त को समाप्त हुई GST रिटर्न फाइल करने की तारीख, 29 लाख से अधिक फर्मों ने किया भुगतान

Updated at : 26 Aug 2017 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
25 अगस्त को समाप्त हुई GST रिटर्न फाइल करने की तारीख, 29 लाख से अधिक फर्मों ने किया भुगतान

नयी दिल्ली : माल एवं सेवाकर (जीएसटी) प्रणाली के तहत अब तक 29 लाख से अधिक फर्मों ने अपना पहला कर रिटर्न दाखिल किया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है. नयी अप्रत्यक्ष कर प्रणाली जीएसटी के तहत पहला मासिक रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा कल समाप्त हो गयी है. एक अधिकारी ने कहा, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : माल एवं सेवाकर (जीएसटी) प्रणाली के तहत अब तक 29 लाख से अधिक फर्मों ने अपना पहला कर रिटर्न दाखिल किया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है. नयी अप्रत्यक्ष कर प्रणाली जीएसटी के तहत पहला मासिक रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा कल समाप्त हो गयी है. एक अधिकारी ने कहा, आज दिन की शुरूआत के समय 29.64 लाख से अधिक रिटर्न दाखिल किए गए हैं. उन्होंने कहा कि अनुमानत: समय सीमा समाप्त होने तक 15-20 लाख रिटर्न और दाखिल कर दिए जाएंगे.

जीएसटी के तहत फर्मों व इकाइयों को मासिक बिक्री का रिटर्न दाखिल करना होगा और करों का आनलाइन भुगतान करना होगा. जीएसटी का कार्यान्वयन एक जुलाई से किया गया और यह पहली रिटर्न थी. इसलिए सरकार ने कंपनियों को अतिरिक्त समय प्रदान किया गया. जीएसटी नेटवर्क ने अंतिम समय में जीएसटीएन पोर्टल में किसी तरह व्यवधान को टालने के लिए तैयारियां की हैं. पिछले शनिवार को पोर्टल ठप हो गया था जिसको देखते हुए सरकार ने कर रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा पांच दिन, 25 अगस्त तक बढ़ा दी.
गत 23 अगस्त तक 48 लाख करदाताओं ने अपने बिक्री आंकडों को पोर्टल पर डाल दिया था. अब वह रिटर्न दाखिल करने और कर का भुगतान करने से कुछ ही कदम की दूरी पर हैं. इन रिटर्नसे अनुमानत: 50,000 करोड रूपये का कर मिलने का अनुमान है.पुरानी अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था से 72 लाख करदाताओं ने जीएसटी नेटवर्क पोर्टल में स्थानांतरण कर लिया है इनमें से 50 लाख ने यह प्रक्रिया पूरी कर ली है. इसके अलावा 15 लाख नये पंजीकरण हुए हैं जिनमें से 10 लाख के रिटर्न दाखिल करने की उम्मीद है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola