...तो क्या भारत में खत्म हो जायेगा 2G फोन का दौर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Aug 2017 4:18 PM
24 जून यानी आज से जियो फोन की प्री – बुकिंग शुरू हो गयी है. इस फोन की घोषणा के साथ बाजार में तहलका मच गया था. अब तो मात्र 500 रुपये में जियो के फोन दिये जाने की बात कही जा रही है. खास बात यह कि फोन रिफंडबेल होगा. मुकेश अंबानी ने 50 […]
24 जून यानी आज से जियो फोन की प्री – बुकिंग शुरू हो गयी है. इस फोन की घोषणा के साथ बाजार में तहलका मच गया था. अब तो मात्र 500 रुपये में जियो के फोन दिये जाने की बात कही जा रही है. खास बात यह कि फोन रिफंडबेल होगा. मुकेश अंबानी ने 50 लाख फोन बाजार में उपलब्ध करवाने का भी वादा किया है. उधर जियो के टक्कर में एयरटेल कंपनी ने 2,500 रुपये में बड़ी स्क्रीन, बढ़िया कैमरा और बेहतर बैटरी क्वालिटी की फोन लांच करेगी. कयासों के मुताबिक कार्बन व लावा कंपनी के साथ मिलकर एयरटेल फोन उतार सकती है. एयरटेल के अलावा आइडिया कंपनी भी जियो का टक्कर देने का मन बना चुकी है.
VIDEO: जियो मोबाइल की प्री बुकिंग आज से, जानें कैसे आप मात्र 500 रुपये में कर सकेंगे बुक
आइडिया कंपनी के सीइओ ने पिछले दिनों मीडिया को बताया कि कंपनी बाजार में कुछ ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं जिससे कि फोन की कीमत को कम किया जा सके. एमडी ने कहा कि उनका उद्देश्य फोन की कीमत को 2500 रुपए तक लाने की है. आइडिया जो फोन लाएगी वह डुअल सिम होगा और 2जी व 4जी नेटवर्क पर भी काम करेगा. कंपनियों के बीच प्राइस वार को देखा जाये तो यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों में 2 जी फोन गुजरे जमाने की बात हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










