ePaper

टेलीनाॅर का एयरटेल में विलय को लेकर सितंबर की बैठक में हो सकता है फैसला

Updated at : 18 Aug 2017 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
टेलीनाॅर का एयरटेल में विलय को लेकर सितंबर की बैठक में हो सकता है फैसला

नयी दिल्लीः दूरसंचार क्षेत्र की कंपनी टेलीनाॅर का एयरटेल में विलय पर आगामी सितंबर महीने में होने वाली बैठक में फैसला किया जा सकता है. इस बात को लेकर दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने कहा है कि उसके शेयरधारकों और ऋणदाताओं की बैठक अगले महीने बुलायी गयी है. यह बैठक कंपनी के साथ टेलीनॉर कम्युनिकेशंस […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः दूरसंचार क्षेत्र की कंपनी टेलीनाॅर का एयरटेल में विलय पर आगामी सितंबर महीने में होने वाली बैठक में फैसला किया जा सकता है. इस बात को लेकर दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने कहा है कि उसके शेयरधारकों और ऋणदाताओं की बैठक अगले महीने बुलायी गयी है. यह बैठक कंपनी के साथ टेलीनॉर कम्युनिकेशंस का विलय करने के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए बुलायी गयी है.

इस खबर को भी पढ़ेंः भारती एयरटेल करेगी टेलीनोर इंडिया का टेकओवर

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल की विशेष पीठ के आदेश के मद्देनजर बीएसई में दाखिल की गयी सूचना में कंपनी ने कहा कि भारती एयरटेल लिमिटेड के इक्विटी शेयरधारकों और प्रतिभूतिरहित ऋणदाताओं की बैठक नौ सितंबर को बुलायी गयी है. भारती एयरटेल ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि बैठक प्रस्ताव पर विचार करने के उद्देश्य से बुलायी गयी और अगर उपयुक्त माना गया, तो टेलीनॉर कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारती एयरटेल लिमिटेड और उनके शेयरधारकों और ऋणदाताओं के विलय के प्रस्ताव को संशोधन या बिना संशोधन के मंजूरी दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola