ePaper

जून की तिमाही में पिछले साल के बजट अनुमान के मुकाबले 19.7 फीसदी बढ़ा राजकोषीय घाटा

Updated at : 01 Aug 2017 3:03 PM (IST)
विज्ञापन
जून की तिमाही में पिछले साल के बजट अनुमान के मुकाबले 19.7 फीसदी बढ़ा राजकोषीय घाटा

नयी दिल्लीः चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में राजकोषीय घाटा 4.42 लाख करोड़ रुपये यानी 2017-18 के बजट अनुमान का 80.8 फीसदी रहा है, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 19.7 फीसदी अधिक है. बीते वित्त वर्ष की पहली तिमाही में राजकोषीय घाटा पूरे बजट अनुमान का 61.1 फीसदी रहा […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में राजकोषीय घाटा 4.42 लाख करोड़ रुपये यानी 2017-18 के बजट अनुमान का 80.8 फीसदी रहा है, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 19.7 फीसदी अधिक है. बीते वित्त वर्ष की पहली तिमाही में राजकोषीय घाटा पूरे बजट अनुमान का 61.1 फीसदी रहा था.

इस खबर को भी पढ़ेंः राजकोषीय घाटा अप्रैल-अक्तूबर में बजट अनुमान के 74 % के बराबर

सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2017-18 में राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद के 3.2 फीसदी पर रखने का लक्ष्य तय किया है. 2016-17 में यह 3.5 प्रतिशत रहा है. मूल्य के हिसाब से चालू वित्त वर्ष में 3.2 फीसदी राजकोषीय घाटा 5,46,532 करोड़ रुपये बैठेगा.

लेखा महानियंत्रक की आेर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान कर राजस्व बजट अनुमान का 14.5 फीसदी यानी 1,77,337 करोड़ रुपये रहा. अप्रैल-जून तिमाही में सरकार की कुल प्राप्तियां (राजस्व और गैर ऋण पूंजी) 2,09,046 करोड़ रुपये रहीं, जो चालू वित्त वर्ष के अनुमान का 13.1 प्रतिशत बैठता है.

बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह बजट अनुमान का 12.8 फीसदी रहा था. तिमाही के दौरान सरकार का कुल व्यय 6,50,731 करोड़ रुपये रहा, जो पूरे वित्त वर्ष के बजट अनुमान का 30.3 फीसदी है. तिमाही के दौरान राजस्व घाटा बजट अनुमान का 119.1 फीसदी या 3,83,101 करोड़ रुपये रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola