डुकाती ने लांच की दो लक्जरी मोटरसाइकिल, कीमत 12.6 लाख रुपये तक
Updated at : 14 Jun 2017 4:55 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : स्पोर्ट मोटरसाइकिल बनाने वाली इटली की प्रमुख कंपनी डुकाती ने मॉन्सटर 797 और मल्टीस्टाडा 950 को भारत में पेश किया है. इनकी दिल्ली के शोरुम में कीमत क्रमश: 7.77 लाख और 12.6 लाख रुपये है.यह दो मॉडल उन पांच नये मॉडलों में से हैं जिन्हें कंपनी की इस साल भारत में पेश […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : स्पोर्ट मोटरसाइकिल बनाने वाली इटली की प्रमुख कंपनी डुकाती ने मॉन्सटर 797 और मल्टीस्टाडा 950 को भारत में पेश किया है. इनकी दिल्ली के शोरुम में कीमत क्रमश: 7.77 लाख और 12.6 लाख रुपये है.यह दो मॉडल उन पांच नये मॉडलों में से हैं जिन्हें कंपनी की इस साल भारत में पेश करने की योजना है.
डुकाती इंडिया के प्रबंध निदेशक रवि अवालुर ने यहां पत्रकारों से कहा, यह भारत में डुकाती उत्पाद श्रृंखला की वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इन दोनों मोटरसाइकिल में यूरो-चार मानक को पूरा करने वाले इंजन हैं. भारत में अभी कंपनी दिल्ली, मुंबई, कोचीन, अहमदाबाद, पुणे और बेंगलुरु में अपने डीलरशिप केंद्रों से बिक्री करती है. कंपनी की योजना कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद में इस साल तीन और डीलरशिप केंद्र खोलने की योजना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




