New Year, New Rules: बदल गए ये नियम, आपकी जेब पर डालेंगे सीधा असर

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 Jan 2023 9:37 AM

विज्ञापन

New Rules From January 1st, 2023: 1 जनवरी, 2023 से साल तो बदल ही गया है, इसके साथ कई नियम भी बदल गए हैं, जो हमारी जेब पर असर डालेंगे. इनमें एलपीजी सिलिंडर की कीमतों से लेकर बैंक लॉकर से जुड़े नियम शामिल हैं. गाड़ियां भी नये साल में महंगी हो गईं हैं. जानें आज से लागू हो रहे बदलावों के बारे में-

विज्ञापन

Rules Changing From 1st Jan 2023: नया साल 2023 अपने साथ कुछ बदलाव लेकर आया है. 1 जनवरी, 2023 से जो चीजें बदल गई हैं, उन्हें जाने लेना जरूरी है. 1 जनवरी, 2023 से बदलने वाली बड़ी चीजों में एलपीजी सिलिंडर की कीमतों से लेकर बैंक लॉकर से जुड़े नियम शामिल हैं. इसके साथ ही, गाड़ियां भी नये साल से महंगी हो गईं हैं. आइए एक-एक कर जान लेते हैं नये नियमों को-

LPG Cylinder की कीमतों में हुआ बदलाव

गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं. ऐसे में नये साल की शुरुआत पर, यानी 1 जनवरी 2023 को भी एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बदलाव हुआ है. 1 जनवरी 2023 से कमर्शियल सिलिंडर की कीमतें बढ़ गई हैं. वहीं, घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. कमर्शियल सिलिंडर के लिए अब 25 रुपये अधिक खर्च करने होंगे. दिल्ली में कमर्शियल सिलिंडर अब 1769 रुपये में मिलेगा. वहीं, कोलकाता में 1870 रुपये, मुंबई में इसके लिए 1721 रुपये और चेन्नई में 1917 रुपये खर्च करने होंगे. दूसरे पेट्रो प्रोडक्ट्स की बात करें, तो पेट्रोल डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

Also Read: Bank Holiday: जनवरी महीने में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Locker के नियम 1 जनवरी से बदल गए

नये साल की पहली तारीख से बैंकों को लॉकरों की खाली और वेटिंग लिस्ट दिखाना जरूरी होगा. वहीं बैंक को भी ग्राहकों से एक बार में तीन साल के लिए किराया लेने का अधिकार दिया गया है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के मुताबिक, लॉकर में रखी ग्राहक की किसी भी वस्तु को अगर किसी तरह का नुकसान पहुंचता है, तो उस स्थिति में बैंक को भुगतान करना पड़ेगा.

GST दरों में भी बदलाव

वित्त मंत्रालय ने वस्तु एवं सेवा कर यानी GST को लेकर भी बदलाव किया है और यह आज से प्रभावी हो गया है. सरकार ने जीएसटी की ई-इन्वॉयसिंग के लिए जरूरी सीमा को 20 करोड़ रुपये से घटाकर पांच करोड़ रुपये कर दी है. ऐसे में जिन व्यापारियों का टर्न ओवर पांच करोड़ रुपये या उससे ज्यादा है, उनके लिए अब इलेक्ट्रॉनिक बिल जेनरेट करना आवश्यक हो जाएगा.

गाड़ियों के दाम बढ़ जाएंगे

नये साल में गाड़ी खरीदने वाले लोगों को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी. वाहन निर्माता कंपनियां 1 जनवरी 2023 से गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा पहले ही कर चुकी हैं. और आज से यह प्रभावी भी हो गया है. नये साल से जिनके दाम बढ़ गए हैं, उनमें दोपहिया वाहन भी हैं और कार व एसयूवी गाड़ियां भी शामिल हैं.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola