इन 5 सीक्वल फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस, सनी देओल- अजय देवगन की फिल्म लिस्ट में है शामिल

इस साल कई ऐसी फिल्में है, जिसके सीक्वल का फैंस इंतजार कर रहे है. लिस्ट में सलमान खान और कैटरीना कैफ की टाइगर 3, सनी देओल की फिल्म गदर 2, अजय देवगन की सिंघम 3 जैसी बड़ी शामिल है.
शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ डाले. इस साल कई बड़ी फिल्में है, जो रिलीज होने वाली है. इसके अलावा फैंस कुछ मूवीज के सीक्वल का दिल थामकर इंतजार कर रहे है. लिस्ट में सनी देओल की फिल्म गदर 2 है. गदर के पहले पार्ट ने सिनेमाघरों में तूफान ला दिया था अब इसका दूसरा पार्ट अगस्त में रिलीज होगा.
अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित ‘गदर 2’ पिछली फिल्म का सीक्वल है, हालांकि कहानी 20 साल आगे बढ़ जाती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘गदर 2’ में संघर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान होता है. अनिल शर्मा प्रोडक्शंस और ज़ी स्टूडियोज मिलकर फिल्म का निर्माण कर रहे हैं. मूवी 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल एक बार फिर अपनी हेरा फेरी फ्रेंचाइजी की तीसरे पार्ट में दर्शकों को गुदगुदाएंगे. पहले के दोनों पार्ट 2000 और 2006 में आया था. फ़िरोज़ नाडियाडवाला प्रोडक्शन की तीसरी फिल्म को फ्लोर पर आने में डेढ़ दशक से अधिक का समय लगा. जबकि पहले ऐसी खबरें थीं कि अक्षय स्क्रिप्ट से खुश नहीं हैं और उन्हें प्रोजेक्ट में शामिल करने में समय लग रहा है, लेकिन सुनील ने इन दावों को खारिज कर दिया.
Also Read: सुहाना खान के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, पिता शाहरुख खान के साथ करेंगी काम, सामने आया ये अपडेट
अजय देवगन और रोहित शेट्टी की कॉप सीरीज सिंघम का तीसरा पार्ट भी जल्द ही दर्शकों को एंटरटेन करने आ रहा है. अजय देवगन ने एक ट्वीट के माध्यम से सिंघम 3 की अनाउंसमेंट की थी. उन्होंने कहा, “#रोहितशेट्टी के सिंघम अगेन के वर्णन के साथ नए साल की अच्छी शुरुआत की… मैंने जो स्क्रिप्ट सुनी है वह भगवान ने चाहा तो यह हमारी 11वीं ब्लॉकबस्टर होगी.
इसके अलावा दर्शक सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 का भी बेताबी से इंतजार कर रहे है. फिल्म में इमरान हाशमी नेगेटिव रोल में होंगे. कहा तो ये भी जा रहा है कि टाइगर 3 में शाहरुख खान कैमियों करते दिखाई देंगे. फिल्म 10 नवंबर, 2023 को रिलीज होगी. वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह और ऋचा चड्ढा स्टारर फुकरे 3 इस साल ही रिलीज हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




