VIDEO: जब सोनू सूद फंस गए इस बच्ची की फरमाइश में, देखिए मजेदार वीडियो
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 31 May 2020 10:19 AM
Sonu Sood- बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) इन दिनों अपने काम से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं. सोनू लगातार मुंबई में फंसे अलग- अलग राज्यों के प्रवासी मजदूरों (Migrant Workers) को घरों तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं. इसके साथ ही एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और लगातार लोगों के सवाल का जवाब दे रहे है. हाल ही में एक यूजर ने छोटी से बच्ची का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक सवाल पूछ रही है. इस क्यूट से बच्ची के सवाल का सोनू ने अब जवाब दिया है.
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) इन दिनों अपने काम से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं. सोनू लगातार मुंबई में फंसे अलग- अलग राज्यों के प्रवासी मजदूरों (Migrant Workers) को घरों तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं. इसके साथ ही एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और लगातार लोगों के सवाल का जवाब दे रहे है. हाल ही में एक यूजर ने छोटी से बच्ची का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक सवाल पूछ रही है. इस क्यूट से बच्ची के सवाल का सोनू ने अब जवाब दिया है.
Also Read: ट्विटर यूजर ने सोनू सूद को बताया ‘अगला अमिताभ’, तो एक्टर ने दिया ये जवाब
दरअसल टि्वटर पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो सोनू सूद से बच्ची की डिंमाड पूरी करने के लिए कह रहे है. इस वीडियो में छोटी बच्ची कह रही है कि, ‘सुना है आप सभी को घर भेज रहे हो.. पापा पूछ रहे हैं कि क्या आप मम्मी को नानी के घर भेज सकते है? प्लीज मुझे बताना.’ इसके जवाब ने एक्टर ने लिखा, ‘अब ये बहुत ज्यादा चुनौतीपूर्ण है.. मैं अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगा.’
Now this is something very challenging. Will try my best 😜 https://t.co/PUkC9xHnHs
— sonu sood (@SonuSood) May 30, 2020
इससे पहले भी सोनू सूद फैंस के कई मजेदार सवालों का जवाब दे चुके हैं. एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा था, ‘क्या सोनू सूद फिल्म इंडस्ट्री के अगली रजनीकांत हैं.’ इस पर सोनू सूद ने कहा, ‘मैं हमेशा ही एक कॉमन मैन बनकर रहना चाहता हूं. एक्टर के इस जवाब ने सभी का दिल जीत लिया. उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.
Will always be a common man 🙏 https://t.co/nrU3hJBuGu
— sonu sood (@SonuSood) May 28, 2020
ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा- ‘जब सब ठीक हो जाएगा, उसके बाद आपको हर संडे शूट से छुट्टी लेनी पड़ेगी. लोग आपसे मिलने आएंगे, जो लोग घूमने आएंगे वे पूछेंगे कि सोनू सूद का घर कहां है. सोनू सूद अगला अमिताभ.’
वो क्यों मेरे घर आएँगे दोस्त। मैं उन सब के घर जाऊँगा। बहुत सारे आलू के पराँठे, पान और चाय उधार है मेरे भाइयों पर। ❣️ https://t.co/4PFSn68E13
— sonu sood (@SonuSood) May 27, 2020
बता दें कि संडे को अमिताभ बच्चन अपने घर ‘जलसा’ के बाहर फैंस से मिलते हैं. इसलिए फैन ने उन्हें अगला अमिताभ बच्चन कहा. यूजर के इस ट्वीट पर सोनू सूद ने जवाब दिया, ‘वो क्यों मेरे घर आएंगे दोस्त. मैं उन सब के घर जाऊंगा. बहुत सारे आलू के परांठे, पान और चाय उधार है मेरे भाइयों पर.’
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










