शहनाज गिल ने पहली बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- इमोशनल इंसान हूं, कभी भी टूट…

Updated:
विज्ञापन
शहनाज गिल ने पहली बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- इमोशनल इंसान हूं, कभी भी टूट…

बॉलीवुड अभिनेत्री शहनाज गिल ने अपनी पर्सनल लाइफ पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि लाइफ में अगर पॉजिटिविटी नहीं रखूंगी फिर तो मैं बर्बाद हो जाऊंगी ना… मैं ना बहुत इमोशनल टाइप इंसान हूं. अगर मैं पॉजिटिव नहीं रही, तो मुझे लगता है कि मैं टूट सकती हूं.”

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री शहनाज गिल ने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने काफी कम समय में पॉपुलैरिटी हासिल की है. हाल ही में उन्होंने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू किया. उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया. हाल ही में अदाकारा ने मुबंई में नया घर भी लिया है. अब शहनाज ने अपनी निजी जीवन को लेकर कई खुलासे किये हैं. उन्होंने बताया कि कभी-कभी कुछ चीचें संभालना उनके लिए कितना मुश्किल हो जाता है.

निजी जीवन को लेकर पॉजिटिव रहती हैं शहनाज गिल

शहनाज गिल ने कहा, “अगर सकारात्मकता नहीं रखूंगी, फिर तो मैं बरबाद हो जाऊंगी”. उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “लाइफ में अगर पॉजिटिविटी नहीं रखूंगी फिर तो मैं बर्बाद हो जाऊंगी ना… मैं ना बहुत इमोशनल टाइप इंसान हूं. अगर मैं पॉजिटिव नहीं रही, तो मुझे लगता है कि मैं टूट सकती हूं.” इसलिए खुश रहने के लिए मुझे अच्छी चीजें सोचनी पड़ती है.

किसी का भाई किसी की जान से किया बॉलीवुड में डेब्यू

शहनाज, जिन्हें हाल ही में सलमान खान अभिनीत ‘किसी का भाई किसी की जान’ में देखा गया था, ने ‘बिग बॉस’ के 13वें सीजन में अपने कार्यकाल के बाद सुर्खियां बटोरीं. दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी दमदार केमिस्ट्री को हर कोई पसंद करता था. हालांकि, 2021 में 40 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. रियलिटी शो में बिग बॉस 13 को लेकर शहनाज ने कहा, “मैं आनंद ले रही हूं, जब तक मेरे पास यह है, मैं इसका आनंद ले रही हूं.” शहनाज को लगता है कि यह उनका ‘देसी’ व्यक्तित्व है, जो उनके प्रशंसकों से जुड़ता है. अभिनेत्री ने कहा, “मैं देसी हूं और इसीलिए लोग मुझसे इतना जुड़ते हैं. मैं किसी और के होने का दिखावा नहीं करती. मैं जो हूं वह हूं..जो मुझे लगता है कि लोगों से जुड़े रखती है.”

Also Read: Sunny Deol के बेटे करण देओल ने की सगाई, इस दिन लेंगे सात फेरे, जानें कौन है गदर 2 एक्टर की होने वाली बहू

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola