ePaper

Shahrukh Khan Car Collection: 5 करोड़ की वैनिटी वैन से लेकर BMW तक,इन महंगी कारों के शौकीन हैं शाहरुख खान

Updated at : 02 Dec 2022 3:10 PM (IST)
विज्ञापन
Shahrukh Khan Car Collection: 5 करोड़ की वैनिटी वैन से लेकर BMW तक,इन महंगी कारों के शौकीन हैं शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. एक्टर की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते है. एक्टर आज लग्जरी लाइफ जीते है. उनके पास करोड़ों की मन्नत के अलावा कई महंगी गाड़ियां है. चलिए उनकी प्राइज पर डालते हैं एक नजर...

विज्ञापन

Shahrukh Khan Car Collection: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है. एक्टर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है. एक्टर ने काफी कम समय में बहुत पॉपुलैरिटी हासिल की है. आज किंग खान के पास मुंबई जैसे शहर में करोड़ों की मन्नत है. इसके अलावा भी उनके पास हर टॉप मॉडल की कार भी है. जिनकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे.

शाहरुख की महंगी कारें

शाहरुख के पास इस समय BMW 6 Series Convertible, मित्सुबिशी पजेरो स्पोर्ट्स, रॉल्स रॉयस फैंटम, ऑडी ए-6, बीएमडब्ल्यू 7, लैंड क्रूजर समेत कई महंगी कारें मौजूद है. इन कारों को उनकी पत्नी गौरी खान के अलावा उनके तीनों बच्चे सुहाना, आर्यन और इबराम इस्तेमाल करते हैं. एक्टर की कार कलेक्शन में सबसे पहली कार रोल्स रॉयस फैंटम VII है. इसकी कीमत 8.99 करोड़ रुपये से लेकर 10.48 करोड़ के बीच है.

https://www.instagram.com/p/CjfEG6Vgfwe/?hl=en
Bentley Continental GT मॉडल

किंग खान के पास बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी है. इस कार की कीमत 3.29 करोड़ रुपये से शुरू होती है. यह कार 3993cc से लेकर 5998cc इंजन के साथ आती है वहीं पावर आउटपुट की बात जकरें तो इसका इंजन 500bhp से लेकर 626bhp तक का पावर जेनरेट कर सकता है.

BMW 7 Series के मालिक है किंग खान

शाहरुख खान के पास BMW 7 सीरीज की भी कार मौजूद है. इस कार की कीमत 1.42 करोड़ से लेकर 1.76 लाख रुपये के बीच है. इस कार में 2998cc का इंजन दिया गया है और यह 335bhp का पावर जेनरेट कर सकता है. इसका मॉडल काफी स्टाइलिश है. एक्टर को कई पार्टीज में इस गाड़ी से जाते देखा गया है. उनके पास Audi A8 L भी है. इसकी बात करें तो इसकी शुरूआती कीमत 1.29 करोड़ रुपये है. एक्टर के पास लग्जरी वैनिटी वैन भी है. जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये है.

Also Read: Shahrukh Khan Photo: मक्का में उमराह करने पहुंचे शाहरुख खान, UAE से सुपरस्टार की तसवीरें हुई वायरल
इन फिल्मों में दिखेंगे शाहरुख खान

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान की झोली में तीन फिल्में हैं, जो अगले साल रिलीज होने वाली हैं. दीपिका पादुकोण के साथ पठान, नयनतारा के साथ जवान और तापसी पन्नू अभिनीत डंकी. इन फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola