सतीश कौशिक के दोस्त की पत्नी ने किया दावा, मेरे पति हो सकते है हत्यारे, विकास मालू ने दिया ये जवाब
Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Mar 2023 10:39 AM
विकास मालू की पत्नी सान्वी मालू ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा था. इस लेटर में उन्होंने सतीश कौशिक की हत्या अपने पति पर लगाया. सान्वी ने अपने पत्र में आरोप लगाया कि एक्टर ने उनके पति को 15 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था.
होली के अगले दिन सतीश कौशिक के निधन की खबर आई, जिसने सभी को हिला कर रखा दिया. एक्टर के मौत मामले में नये-नये ट्विस्ट आ रहे है. पुलिस मामले की लगातार जांच कर रही है. हाल ही में सतीश के दोस्त विकास मालू की पत्नी सान्वी मालू ने हैरान करने वाले खुलासे किए है. सान्वी ने अपने ही पति पर एक्टर की हत्या का आरोप लगाया है. अब सान्वी के आरोपों पर विकास ने चुप्पी तोड़ी है.
दरअसल, विकास मालू की पत्नी सान्वी मालू ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा था. इस लेटर में उन्होंने सतीश कौशिक की हत्या अपने पति पर लगाया. सान्वी ने अपने पत्र में आरोप लगाया कि एक्टर ने उनके पति को 15 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था. अपने पैसे वापस पाने के लिए एक बार उनसे विदेश में मिले थे. हालांकि, दोनों के बीच इस पर गरमागरम बहस हुई और विकास ने कौशिक को पैसे लौटाने का वादा किया.
सान्वी मालू ने कहा कि सतीश कौशिक उनके पति के फार्महाउस पर बीमार हो गए थे. ऐसे में उन्हें शक है कि पैसे ना लौटाना पड़े, इस वजह से विकास ने उन्हें जहर देकर मार दिया होगा. अपनी पत्नी के आरोपों पर जवाब देते हुए विकास ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में एक्टर व्हाइट कुर्ते में दिख रहे है और जमकर डांस कर रहे है.
https://www.instagram.com/reel/Cpp-DKFAzdK/
वीडियो के कैप्शन में विकास मालू ने लिखा, सतीश जी पिछले 30 सालों से मेरा परिवार हैं और दुनिया को मेरे नाम का गलत इस्तेमाल करने में मिनट नहीं लगते थे. हम उस त्रासदी की थाह नहीं ले सकते जो हमारे एक साथ सुंदर उत्सव के बाद हुई. मैं चुप्पी तोड़ना चाहता हूं और कहना चाहता हूं कि एक त्रासदी हमेशा अप्रत्याशित होती है और इस पर किसी की कोई शक्ति नहीं होती है. इसके साथ मैं मीडिया के सदस्यों से अनुरोध करना चाहता हूं कि वे सबकी भावनाओं का सम्मान करें.
Also Read: मौत से पहले क्या थे सतीश कौशिक के आखिरी शब्द, मैनेजर से कहा था- सबसे पहले इस शख्स को फोन करना
सतीश कौशिक के मैनेजर संतोष ने उनके अंतिम शब्दों को भी बताया. सतीश के अंतिम शब्द थे, संतोष, प्लीज मुझे बचा लो, मैं मरना नहीं चाहता. मैं वंशिका (उनकी बेटी) के लिए जीना चाहता हूं. मुझे लगता है मैं नहीं बचूंगा. शशि और वंशिका का ख्याल रखना.’ और जब वे अस्पताल पहुंचे तो वो बेहोश थे. संतोष ने बताया कि एक्टर के मौत के बाद उन्होंने उनके भाइयों के बच्चों को इस बारे में बताते हुए फोन किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










