सलमान खान ने भांजी आयत को गोद में लेकर किया डांस, 'तम्मा-तम्मा' पर जमकर थिरके दबंग खान, VIDEO

सलमान खान का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. वीडियो में सलमान अपनी भांजी आयत के साथ डांस कर रहे हैं.
Salman Khan Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने बीते दिन अपना 56वां जन्मदिन मनाया. सलमान ने अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस दिन एक्टर की भांजी आयत का भी जन्मदिन होता है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मामा- भांजी मस्ती कर रहे है. सलमान, अयात को लेकर डांस कर रहे हैं.
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर सलमान खान का एक वीडियो पोस्ट किया हैं. हालांकि ये वीडियो उनके बर्थडे का है या नहीं, ये कन्फर्म नहीं है. वीडियो में एक्टर अयात को गोद में लेकर तम्मा- तम्मा सॉन्ग पर डांस करते दिख रहे है. अयात ने व्हाइट और पिंक कलर का फ्रॉक पहना हुआ है और बेहद क्यूट लग रही है.
https://www.instagram.com/p/CX_xv5cJNy_/
https://www.instagram.com/p/CYBELz0FogO/
सलमान खान और अयात के क्यूट वीडियो पर फैंस कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, तुझसे मोहब्बत हो गई. एक दूसरे यूजर ने लिखा, भाईजान के साथ अयात. एक और यूजर ने लिखा, अयात के साथ सलमान भी बच्चे बन गए है. बता दें कि आयत शर्मा, सलमान खान की बहन अर्पिता और आयुष शर्मा की बेटी हैं.
गौरतलब है कि सलमान खान को उनके बर्थडे के एक दिन पहले सांप ने काट लिया था. सलमान अपने पनवेल फार्म हाउस पर थे और इस दौरान ही सांप ने उन्हें काटा था. जिसके बाद एक्टर ने खुद पूरे हादसे के बारे में बताया था. दबंग खान ने कहा था, मेरे फार्महाउस में एक सांप घुस आया था, मैं उसे लाठी की मदद से बाहर ले गया. धीरे-धीरे वह मेरे हाथ के पास आ गया.
सलमान खान ने बताया था, फिर मैंने जब सांप को फार्महाउस से बाहर छोड़ने के लिए पकड़ा, तब उसने मुझे तीन बार काटा. यह एक तरह का जहरीला सांप था. मैं 6 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रहा…अब मैं ठीक हूं. बता दें कि इन दिनों एक्टर बिग बॉस 15 को होस्ट कर रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




