ePaper

Salman Khan Birthday: बर्थडे पर सलमान खान का लेटेस्ट वीडियो वायरल, बोले- सांप काटने के बाद ऐसे मुस्कुराना...

Updated at : 27 Dec 2021 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
Salman Khan Birthday: बर्थडे पर सलमान खान का लेटेस्ट वीडियो वायरल, बोले- सांप काटने के बाद ऐसे मुस्कुराना...

सलमान खान का लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा हैं. वीडियो में एक्टर मीडिया से मिलते दिखे और इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान दिखी.

विज्ञापन

Salman Khan birthday video: बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान का आज 56वां जन्मदिन हैं. सलमान के फैंस उन्हें रात से ही सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे है. पिछले दिनों ही एक्टर को सांप ने काट लिया था, जिसके बाद उनके चाहने वाले खासा परेशान हो गए थे. हालांकि अब एक्टर ठीक है और उनका लेटेस्ट वीडियो सामने आया है. वीडियो देखकर फैंस जरूर खुश हो जाएंगे.

सलमान खान के एक फैन पेज ने भाईजान का लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में सलमान मीडिया के सामने पोज देते दिखे. उनके चेहरे पर मुस्कान दिख रही थी औऱ उन्होंने ब्लैक कलर टीशर्ट और ब्राउन पैंट पहना था. साथ में ही ब्लैक जैकेट पहना हुआ था. इस लुक में वो काफी स्मार्ट लग रहे थे.

https://www.instagram.com/p/CX9h6whoEQu/

भाईजान जैसे ही पैपराजी से मिले, उन्हें देखकर एक फोटोग्राफर ने कहा, ‘भाई, लवली स्माइल.’ जिसके बाद सलमान खान मुस्कुराते हैं और कहते हैं, ‘सांप काटने के बाद ऐसा स्माइल बहुत डिफिकल्ट होता है.’ फिर कोई फोटोग्राफर कहता है, क्या बात है सर एक नंबर स्माइल सर. वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

Also Read: Happy Birthday Salman Khan: जब सलमान खान को दिल्ली की लड़की ने मारा था थप्पड़, दबंग खान ने फिर किया था ये काम

वीडियो में आप देख सकते है आगे सारे पैपराजी मिल कर सलमान खान के लिए ‘बार-बार दिन ये आए’ गाना गाते है. सलमान के साथ उनका बॉडीगार्ड शेरा भी दिख रहा है. वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, आप ठीक तो है. एक दूसरे यूजर ने लिखा, आप ऐसे ही मुस्कुरात रहे. कई यूजर्स ने एक्टर को बर्थडे विश किया.

गौरतलब है कि सलमान खान को सांप काटने की खबर से फैंस काफी ज्यादा परेशान हो गए थे. एक्टर को पनवेल फार्म हाउस पर एक सांप ने काट लिया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. करीब 6 घंटे बाद वो वापस फार्म हाउस आए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola