Richa Chadha-Ali Fazal Wedding: ऋचा चड्ढा ने दिखाई अपने हाथों की मेहंदी, देखें कहां है अली फजल का नाम
Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Sep 2022 7:33 AM
ऋचा चड्ढा और अली फजल जल्द ही पति-पत्नी बनने वाले है. एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की तसवीरें फैंस के साथ शेयर की है. इसमें वो अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करते दिख रही है. अली और ऋचा 4 अक्टूबर को शादी कर रहे है.
Richa Chadha-Ali Fazal Wedding: बॉलीवुड का एक और कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है. ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) जल्द ही सात फेरे लेने वाले है. प्री-वेडिंग उत्सव की शुरूआत हो चुकी है. एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी की झलक फैंस के साथ शेयर की है औऱ ये बेहद खूबसूरत है. मेहंदी में ‘ए एंड आर’ लिखा हुआ है.
मेहंदी सेरेमनी के लिए राजस्थान से दिल्ली मेहंदी डिजाइनर आए है. ऋचा ने अपने हाथों पर अली फजल के नाम की मेहंदी लगाई है. इसकी झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. उन्होंने मेहंदी में बिल्ली का फेस भी बनवाया है. एक अन्य वीडियो में एक्ट्रेस अपना नेल आर्ट फ्लॉन्ट कर रही है. एक्ट्रेस ग्रीन और रेड कलर की चूड़ियां पहने दिख रही है.


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋचा चड्ढा और अली फजल के मेहंदी सेरेमनी में सिर्फ उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले होंगे. अली के परिवार के कुछ सदस्य कनाडा और लखनऊ से दिल्ली पहुंचे है. बता दें कि मेहंदी एक्ट्रेस की सहेली के घर पर है. एक्ट्रेस ने एक लंबा वक्त दिल्ली में बिताया है. वहीं, संगीत और कॉकटेल में फूल और लकड़ी और जूट से सजावट की जाएगी.

जानें कब है शादी
मुंबई में अली फजल और ऋचा चड्ढा 4 अक्टूबर को करेंगे. जिसके बाद साउथ मुंबई के एक होटल में एक भव्य रिसेप्शन होगा. ऋचा ने अपने प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए क्रेशा बजाज और राहुल मिश्रा के आउटफिट को चुना है. जबकि होने वाले दूल्हे साहब अली, अबू जानी और संदीप खोसला और शांतनु निखिल के आउटफिट में दिखेंगे.
Also Read: Richa Chadha-Ali Fazal Wedding: इंतजार खत्म! इस महीने सात फेरे लेंगे अली फजल-ऋचा चड्ढा, वेडिंग डिटेलऋचा चड्ढा और अली फजल साल 2012 में फुकरे के सेट पर मिले थे और उसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. कपल दो साल से कोरोना लॉकडाउन की वजह से अपनी शादी को टाल रहे थे. फाइनली कुछ ही दिनों बाद वो शादी के बंधन में बंध जाएंगे. वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋचा वर्तमान में हीरामंडी में व्यस्त हैं, और अली मिर्जापुर 3 की शूटिंग कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










