ePaper

Richa Chadha-Ali Fazal Wedding: इंतजार खत्म! इस महीने सात फेरे लेंगे अली फजल-ऋचा चड्ढा, वेडिंग डिटेल

Updated at : 05 Aug 2022 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
Richa Chadha-Ali Fazal Wedding: इंतजार खत्म! इस महीने सात फेरे लेंगे अली फजल-ऋचा चड्ढा, वेडिंग डिटेल

ऋचा चड्ढा और अली फजल ने 2020 में अपनी शादी को लेकर सबकुछ प्लान कर लिया था. कोरोना महामारी की वजह से कपल ने इसे टाल दिया था. अब कपल इसी साल सितंबर में शादी करने जा रहे है. शादी में उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. दोनों एक-दूसरे को सात साल से डेट कर रहे है.

विज्ञापन

Richa Chadha- Ali Fazal wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अली फजल सोशल- मीडिया पर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार दिखाने से कभी पीछे नहीं हटते. कपल की शादी का फैंस कब से इंतजार कर रहे है. अब उनके चाहने वालों के लिए गुड न्यूज है. कपल 2020 में शादी करने वाले थे, लेकिन उनकी शादी कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से टल गई. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो दोनों इसी साल सितंबर में शादी कर रहे है.

ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी

ऋचा चड्ढा और अली फजल एक-दूसरे को सात साल तक डेट करने के बाद फाइनली शादी करने वाले है. 2019 में अली ने ऋचा को प्रपोज किया था. पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो दोनों इस साल सितंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले है. कहा जा रहा है कि कपल दो समारोह होस्ट करेंगे, पहला दिल्ली में और दूसरा मुंबई में. उनकी शादी का हिस्सा उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त ही बनेंगे. संगीत और मेहंदी सेरेमनी भी शानदार होने वाली है.

https://www.instagram.com/p/CgmJCRYl2NK/
ऋचा और अली 2020 में करने वाले थे शादी

ऋचा चड्ढा और अली फजल ने 2020 में अपनी शादी को लेकर सबकुछ प्लान कर लिया था. शादी के लिए वेन्यू भी बुक किए जा चुके थे. लेकिन कोरोना महामारी की वजह से कपल ने इसे टाल दिया था. पिछले साल भी कपल ने शादी को लेकर बातचीत शुरू किया था, लेकिन उस समय दूसरी लहर आ गई और उन्होंने फिर से शादी को टाल दिया.

Also Read: अली फजल और ऋचा चड्ढा ने कर ली है गुपचुप शादी? एक्टर के इस कमेंट ने खींचा फैंस का ध्यान
अली फजल की फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो अली फजल आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म डेथ ऑन द नाइल में नजर आए थे. अगाथा क्रिस्टी की किताब पर आधारित इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी. अली ‘मिर्जापुर’ के नए सीजन को लेकर भी चर्चा में चल रहे है. इसका पहला दोनों सीजन काफी हिट हुआ था. इसमें अली गुड्डू भैया के रोल में नजर आए थे.

अली फजल की फिल्में

वहीं, ऋचा चड्ढा वेब सीरीज द ग्रेट इंडियन मर्डर में दिखी थी. इसमें उनके साथ प्रतीक गांधी थे. इसके अलावा अली और ऋचा ‘फुकरे 3’ में साथ में काम कर रहे है. एक्ट्रेस के पास ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ फिल्म भी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola